CG NEWS :कोतरारोड़-जूटमिल में जुए पर कार्रवाई, लेकिन घरघोड़ा बना ‘सुरक्षित अड्डा’, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS :गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा : रायगढ़ जिले में जुए और सट्टेबाज़ी के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है, लेकिन कार्रवाई में दोहरापन साफ नजर आने लगा है। 2 जुलाई को कोतरारोड़ और जूटमिल थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर खुड़खुड़िया जुआ खेलते पांच आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों से कुल ₹12,130 नगद और जुआ सामग्री जब्त कर मामला दर्ज किया गया।

CG NEWS :कोतरारोड़ थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने ग्राम कांटाहरदी में दबिश देकर तीन आरोपियों—भुनेश्वर कुम्हार, दिलहरण चौहान और सुनील साहू—को गिरफ्तार किया। इनके पास से नकद ₹6,780 और जुए के उपकरण जब्त किए गए।

CG NEWS :वहीं, जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव की टीम ने डुमरपाली में छापा मारकर प्रेमदास और चंद्रभानु साव को गिरफ्तार किया। मौके से ₹5,350 नगद और अन्य सामग्री बरामद हुई।

CG NEWS :इन कार्रवाइयों के बीच सवाल खड़ा हो रहा है—घरघोड़ा थाना क्षेत्र में अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां खुलेआम जुए के अड्डे संचालित हो रहे हैं। यहां हर सप्ताहांत विशेष जुआ सत्र होते हैं, जिनमें हजारों रुपये का अवैध लेन-देन होता है।

CG NEWS :क्या यह संभव है कि घरघोड़ा पुलिस को इसकी भनक तक न हो? या फिर किसी मिलीभगत के चलते कार्रवाई रोकी जा रही है? जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल सख्त निर्देश जारी कर चुके हैं, लेकिन घरघोड़ा में पुलिस की निष्क्रियता से उनकी मंशा पर भी सवाल उठने लगे हैं।

CG NEWS :जनता का सवाल है—क्या पुलिस अब केवल चुनिंदा थाना क्षेत्रों और आरोपियों पर ही कार्रवाई कर रही है? क्या घरघोड़ा को किसी अदृश्य सुरक्षा कवच ने बचा रखा है?

CG NEWS :अब जनता को जवाब चाहिए, सिर्फ दिखावटी कार्रवाई नहीं। यदि जुआ पर वाकई सख्त रुख अपनाया गया है, तो घरघोड़ा जैसे ‘संरक्षित अड्डों’ पर भी ठोस कदम उठाए जाने जरूरी हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *