Burhanpur News : बुरहानपुर में खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर सख्त, कृषि विभाग की छापेमार कार्रवाई तेज

Sanjay Sahu
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले में खाद और बीज की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कलेक्टर हर्ष सिंह ने सभी तहसीलों में खाद-बीज विक्रेताओं की जांच के निर्देश दिए हैं। निर्देश के बाद **कृषि उपसंचालक मनोहर सिंह देवके** ने अंबाडा समेत ग्रामीण क्षेत्रों के कई प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई की।

Burhanpur News : जांच के दौरान कुछ दुकानदार गाड़ी देखकर ताले मारकर भाग निकले, जबकि दादाजी कृषि केंद्र और सैयाम कृषि केंद्र में कई अनियमितताएं सामने आईं। दस्तावेजों में गड़बड़ी, बिना किसान की जमीन व जानकारी लिए खाद-बीज बेचना, टैगिंग के बिना सामग्री बेचना जैसी खामियों पर कृषि उपसंचालक ने **कड़ी चेतावनी दी।

Burhanpur News : उन्होंने साफ कहा कि अब बिना वैध दस्तावेजों और किसान की जानकारी के खाद नहीं बेची जाएगी। साथ ही **एक्सपायर्ड पेस्टीसाइड्स को काउंटर पर रखने पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Burhanpur News : इसके साथ ही जिले में यूरिया की कालाबाजारी को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। दुकानों के स्टॉक और बिलिंग पैटर्न की जांच की जा रही है। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खाद दुकानों की सघन जांच की जाए और अवैध स्टॉक जब्त किया जाए।

Burhanpur News : प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब खाद-पेस्टीसाइड की बिक्री में लापरवाही, कालाबाजारी और मुनाफाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में अन्य दुकानों पर भी छापेमारी की संभावना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *