Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News : हिनौती गौधाम में गौसेवा के नाम पर घोटाला! चारा...

Reva News : हिनौती गौधाम में गौसेवा के नाम पर घोटाला! चारा घोटाले से भी बड़ा खुलासा, मवेशियों की दर्दनाक मौतें जारी

Reva News : रीवा : प्रदेश के सबसे बड़े कथित रीवा गौ अभ्यारण्य हिनौती गोधाम की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। हिनौती गौधाम में दलालों का डेरा जम गया है, जहां गायों की सेवा नहीं बल्कि उनके हड्डी मांस और चमड़े का व्यापार किया जा रहा है। भले ही इन गौवंशों की सीधे औजार से काटकर हत्या न की जा रही हो, लेकिन इन्हें निश्चित ही तडपा तड़पा कर मारा जा रहा है।

Reva News : हालात यह हैं कि गोवंशों के लिए 40 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से आने वाली शासन की राशि का हिनौती गौधाम का संचालक मंडल मिलजुलकर बंदरवाट कर रहा है और गोवंशों का निवाला छीन रहा है। आपने बिहार के लालू प्रसाद यादव का चारा घोटाला तो सुना ही होगा पर शायद रीवा में गौ अभयारण्य और गोधाम के नाम पर यह उससे भी बड़ा घोटाला हो रहा है।

 

Reva News : वर्तमान में शासन जो 40 रुपए प्रति मवेशी के हिसाब से चारे भूसे के लिए पैसा देती है जिसमें बताया गया कि इस समय गदही में 500 गोवंशों को रखे जाने का पंजीयन हुआ है लेकिन लगभग 6 लाख रुपए का प्रतिमाह आने वाला फंड कहां जा रहा है यह किसी को पता नहीं चल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी द्वारा शुक्रवार को हिनौती गौधाम के गदही गौ अभ्यारण में भ्रमण किया गया जहां पर दर्जनों गोवंश कीचड़ में मरे हुए मिले। जिसके बाद व्यवस्थाओं और संचालक मंडल पर उनके द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here