Kondagaon News : केशकाल विधायक की फॉलो वाहन पलटी, ड्राइवर की मौके पर मौत…

0
1816

कोंडागांव :- Kondagaon News : केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की फॉलो वाहन बीती रात एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन चालक भुवन शोरी (उम्र 26 वर्ष) अपने गांव बड़बत्तर जा रहा था। रात करीब 9 बजे फरसगांव मार्ग के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और खेत में जा गिरी, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बाँसकोट चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय गाड़ी में चालक अकेला था। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस तकनीकी जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान ले रही है।

यह हादसा क्षेत्र में शोक का कारण बन गया है। विधायक नीलकंठ टेकाम ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here