लक्ष्मी-नारायण की विशेष कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत! जानें आपका भविष्यफल

0

17 अप्रैल 2025 राशिफल: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुल 12 राशियाँ होती हैं और हर राशि पर ग्रहों की अलग-अलग स्थिति और चाल का प्रभाव पड़ता है। जानिए आज आपके लिए सितारे क्या संकेत दे रहे हैं

मेष (Aries) आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यस्थल पर नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जिससे नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए नए सौदे फायदेमंद होंगे। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा, पर बहस से बचें। योग और ध्यान तनाव कम करेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर, लेकिन बड़े निवेश से फिलहाल दूरी बनाए रखें।

वृषभ (Taurus) आज आपकी रचनात्मकता चरम पर होगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए आइडियाज़ को लागू करने का उत्तम समय है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी, खानपान संतुलित रखें। आर्थिक फैसलों में परिवार की सलाह उपयोगी होगी।

मिथुन (Gemini) मिश्रित परिणामों वाला दिन। मेहनत के बावजूद त्वरित सफलता न मिल पाने से मन थोड़ा विचलित हो सकता है। धैर्य रखें, परिणाम जल्द सामने आएंगे। प्रेम में खुलकर बात करें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार जरूरी है। फिजूलखर्ची से बचें।

कर्क (Cancer) थोड़ा आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। कार्यस्थल पर सलाह-मशविरा फायदेमंद रहेगा। व्यापार में सतर्कता बरतें। प्रेम जीवन में धैर्य ज़रूरी है। पर्याप्त नींद और हाइड्रेशन बनाए रखें। जोखिम भरे निवेश टालें।

सिंह (Leo) आज आपका दिन जोश और उत्साह से भरा रहेगा। पदोन्नति की संभावना बन रही है। व्यापारी वर्ग को नए ग्राहक मिल सकते हैं। रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी, पर अत्यधिक थकान से बचें। निवेश के लिए शुभ दिन है।

कन्या (Virgo) आज का दिन व्यवस्थित और प्रोडक्टिव रहेगा। ऑफिस में आपकी दक्षता सराही जाएगी। नई व्यापारिक योजनाएं लाभ देंगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। स्वस्थ रहने के लिए ताजे भोजन और व्यायाम पर ध्यान दें। बजट प्लानिंग से आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।

तुला (Libra) आज संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। व्यापार में सावधानी ज़रूरी है। प्रेम जीवन में समझदारी से काम लें। मानसिक शांति के लिए ध्यान लाभकारी रहेगा। सोच-समझकर आर्थिक निर्णय लें।

वृश्चिक (Scorpio) थोड़ी चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। मेहनत ज़्यादा करनी पड़ सकती है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। धैर्य और संयम से प्रेम संबंध संभलेंगे। ध्यान व प्राणायाम से मानसिक शांति मिलेगी। जोखिम से दूर रहें।

धनु (Sagittarius) आज सकारात्मकता और रचनात्मकता की सराहना होगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। प्रेम में रोमांस और उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन ओवरईटिंग से बचें। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं।

मकर (Capricorn) मेहनत से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धैर्य और लगन जरूरी है। व्यापार में सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। बजट पर नियंत्रण रखें।

कुंभ (Aquarius) प्रेरणा और नवीन विचारों से भरा दिन। कार्यक्षेत्र में नए आइडियाज को जगह मिलेगी। व्यापार में लाभ की संभावना है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। थकान से बचाव करें। निवेश के लिए दिन अनुकूल है।

मीन (Pisces) दिन शांति और सहयोग से भरपूर रहेगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। व्यापार में फायदे के योग हैं। प्रेम में खूबसूरत पल मिलेंगे। ताजगी भरा आहार और ध्यान से स्वास्थ्य सुधरेगा। बजट में रहते हुए खर्च करें।

मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा, चार नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क स्थापित होंगे

0

रायपुर, 16 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज चार नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क स्थापित करने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। इन पार्कों की स्थापना कुल 445 करोड़ रुपये की लागत से की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस पहल से राज्य में उद्योगों के विकास के लिए एक अनुकूल और सकारात्मक वातावरण बनेगा।

यह घोषणा छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलेपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSIDC) के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के तेलीबांधा स्थित उद्योग भवन में कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में CSIDC प्रदेश में औद्योगिक वातावरण के निर्माण में बेहतर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की नई औद्योगिक नीति प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री साय ने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में राज्य को 4.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं और राज्य में खनिज, बिजली और पानी की पर्याप्त उपलब्धता उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियां प्रदान करेगी।

वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में सेक्टर आधारित उद्योगों को एक ही परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन स्मार्ट औद्योगिक पार्कों की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निम्नलिखित पार्कों की स्थापना की घोषणा की:

  • राजनांदगांव जिला के ग्राम पटेवा में इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर: 322 एकड़ में स्थापित होने वाले इस क्लस्टर की लागत 350 करोड़ रुपये होगी।
  • राजनांदगांव जिला के ग्राम बिजेतला में स्पेश मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर: 50 एकड़ में स्थापित होने वाले इस क्लस्टर पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • नवा रायपुर में रेडिमेड गारमेंट पार्क: 20 एकड़ में बनने वाले इस पार्क की लागत 30 करोड़ रुपये होगी।
  • नवा रायपुर में फर्नीचर क्लस्टर: 30 एकड़ में स्थापित होने वाले इस क्लस्टर पर 40 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की नई औद्योगिक नीति से उद्योग बेहतर तरीके से विकसित होंगे और राज्य तेजी से विकास करेगा।

CSIDC के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि राज्य की औद्योगिक नीति विकसित राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर उत्पादों के निर्माण के लिए किए गए भूमिपूजन का भी उल्लेख किया। अध्यक्ष के रूप में श्री अग्रवाल ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही।

इन चार नए स्मार्ट औद्योगिक पार्कों की स्थापना से छत्तीसगढ़ में रोजगार के नए अवसर सृजित होने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह कदम राज्य सरकार की औद्योगिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

डायरिया का प्रकोप, एक महिला की मौत-14 ग्रामीण बीमार

0

सरगुजा, 16 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा ब्लॉक स्थित चिरगा पंचायत के बेवरापारा गांव में डायरिया का कहर टूट पड़ा है। विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) पहाड़ी कोरवा समुदाय से संबंधित इस गांव में 14 ग्रामीण डायरिया से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही मामले की जानकारी मिली, तुरंत हरकत में आते हुए राहत व उपचार कार्य शुरू किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई
सोमवार को सूचना मिलते ही धौरपुर के बीएमओ डॉ. राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में एक चिकित्सा टीम बेवरापारा पहुंची। जांच के दौरान 14 लोगों में डायरिया के लक्षण पाए गए, जिनमें से 11 को धौरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि इलाज के बाद मंगलवार शाम तक तीन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि शेष मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है।

संक्रमण का कारण दूषित पानी और भोजन
प्रारंभिक जांच में दूषित भोजन और संदिग्ध पेयजल को डायरिया फैलने का संभावित कारण माना गया है। साथ ही, गांव में स्वच्छता की कमी को भी संक्रमण फैलने का मुख्य कारण बताया गया है।

कलेक्टर ने लिया स्थिति का जायजा
जैसे ही मामले की गंभीरता सामने आई, सरगुजा कलेक्टर डॉ. विलास भोसकर स्वयं गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने जल स्रोतों की साफ-सफाई, क्लोरीनेशन प्रक्रिया शुरू कराने और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

सतत निगरानी और जागरूकता अभियान जारी
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में निरंतर निगरानी बनाए हुए है। ग्रामीणों को साफ पानी पीने, भोजन की स्वच्छता बनाए रखने और व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

राजीव अग्रवाल और संजय श्रीवास्तव ने पदभार संभाला, सीएम साय और डॉ. रमन सिंह रहे मौजूद

0

रायपुर, 16 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने आज औपचारिक रूप से अपने-अपने पदभार ग्रहण किए। यह अवसर राज्य के लिए न केवल प्रशासनिक दृष्टि से अहम रहा, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजीव अग्रवाल ने राजधानी रायपुर स्थित उद्योग भवन में आयोजित एक सादे मगर गरिमामय समारोह में पदभार ग्रहण किया। वहीं संजय श्रीवास्तव ने बीटीआई ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में पदभार संभाला। दोनों पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। बीटीआई ग्राउंड में आयोजित संजय श्रीवास्तव के पदभार समारोह में दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव ने भी दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित होकर नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा जताई कि राजीव अग्रवाल और संजय श्रीवास्तव अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश की तरक्की में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन नियुक्तियों को आगामी योजनाओं और विकास कार्यों के क्रियान्वयन की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। दोनों ही अध्यक्षों से उम्मीद की जा रही है कि वे अपने-अपने विभागों को नई दिशा देंगे और छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

सम्मान और समृद्धि का उत्सव, लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त आज जारी

0

भोपाल, 16 अप्रैल 2025: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत और खुशी की खबर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। इस योजना के तहत राज्य की करीब 1.2 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1250 रुपये डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजे जाएंगे।

मण्डला जिले से होगी किस्त की शुरुआत मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की कि 23वीं किस्त की शुरुआत मण्डला जिले के टिकरवारा गांव से की जाएगी। सरकार की मंशा है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाए और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका दे।

ऐसे करें चेक – आपके खाते में आई या नहीं किस्त:

अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स से आसानी से चेक कर सकती हैं कि आपको किस्त मिली या नहीं:

  1. वेबसाइट पर जाएं:
    🔗 cmladlibahna.mp.gov.in

  2. होमपेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।

  3. लॉग-इन करें –

    • लाड़ली बहना आवेदन संख्या या सदस्य समग्र संख्या दर्ज करें

    • मोबाइल नंबर डालें, OTP प्राप्त करें और दर्ज करें

  4. अब आपकी आवेदन की स्थिति और किस्त की जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी।

कौन हैं पात्र महिलाएं?

  • मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी हों

  • उम्र: 21 से 60 वर्ष

  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाएं

  • पारिवारिक सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम

  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी, इनकम टैक्स दाता या सांसद/विधायक न हो

  • परिवार के नाम चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) या 5 एकड़ से अधिक खेती न हो

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ:

  • जिनका परिवार सरकारी नौकरी या पेंशनधारी है

  • जिनकी परिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है

  • जो अन्य योजनाओं से 1250 रुपये या अधिक मासिक लाभ पा रही हैं

  • जिनके परिवार में कोई सांसद, विधायक या बोर्ड-निगम के पदाधिकारी हैं

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन ऑनलाइन पोर्टल/ऐप के माध्यम से

  • प्रारंभिक प्रपत्र ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय/आंगनवाड़ी केंद्रों से प्राप्त करें

  • कैम्प प्रभारी द्वारा डेटा एंट्री होगी

  • रसीद SMS/WhatsApp के जरिए आवेदिका को भेजी जाएगी

  • पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है

योजना का उद्देश्य:

महिलाओं को आर्थिक सहयोग देना और उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना।
सरकार का लक्ष्य है कि जिन महिलाओं को पेंशन या अन्य योजनाओं के तहत 1250 रुपये से कम मिलते हैं, उन्हें इस योजना से पूरी राशि की पूर्ति दी जाए।

कवर्धा कलेक्टर ऑफिस को उड़ाने की धमकी, कलेक्टर के अकाउंट पर कश्मीर से मेल

0

कवर्धा (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कलेक्टर ऑफिस को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी देने वाला एक मेल कलेक्टर के आधिकारिक ईमेल पर प्राप्त हुआ। धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बम स्क्वॉड और फोर्स की टीमों को कलेक्टोरेट परिसर में तैनात किया गया है, और पूरे इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह धमकी कश्मीर की एक संदिग्ध मेल आईडी से भेजी गई है। मेल में साफ तौर पर लिखा गया है कि कलेक्टर परिसर में आरडीएक्स प्लांट कर दिया गया है, जो दोपहर ढाई बजे तक विस्फोट करेगा। इस सूचना के बाद कलेक्टर कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल हाई अलर्ट पर रखा गया।

धमकी भरे ईमेल की जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। ईमेल भेजने वाले का संभावित कनेक्शन तमिलनाडु से भी जुड़ा हो सकता है। इस संदर्भ में पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से ईमेल की ट्रैकिंग शुरू कर दी है और सायबर क्राइम यूनिट को सतर्क कर दिया गया है। कवर्धा कलेक्टर गोपाल वर्मा ने धमकीभरे मेल की पुष्टि करते हुए बताया कि जैसे ही मेल मिला, तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। वहीं, एसपी धर्मेन्द्र छवई ने बताया कि पूरे कलेक्टोरेट परिसर को खाली करवा दिया गया है, और बम निरोधक दस्ता पूरे इलाके की गहन जांच में जुटा है। उन्होंने कहा, “सावधानी बरतते हुए आसपास के कुछ कार्यालयों को भी खाली कराया गया है, और किसी भी आशंका को हल्के में नहीं लिया जा रहा।”

कलेक्टोरेट में कार्यरत कर्मचारियों और आम लोगों के बीच भय और दहशत का माहौल है, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की तह तक जाने के लिए सभी तकनीकी और खुफिया साधनों का इस्तेमाल कर रही हैं।

भिंड में इंसानियत शर्मसार, बेजुबान कुत्ता हुआ हैवानियत का शिकार

0

भिंड (मध्य प्रदेश)। भिंड जिले के रावतपुरा खुर्द गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोगों को एक बेजुबान कुत्ते पर हैवानियत करते हुए देखा गया, जिसने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कुत्ते को खाट से बांधकर डंडों से बेरहमी से पीटा जा रहा है, साथ ही एक व्यक्ति उसके मुंह में डंडा अड़ाए हुए है जबकि दूसरा व्यक्ति प्लास से उसके दांत उखाड़ने की अमानवीय हरकत कर रहा है। तमाशा देख रही भीड़ में से किसी ने भी इस अत्याचार का विरोध नहीं किया।

Humanity shamed in Bhind: घटना के सामने आने के बाद स्थानीय ‘इंसानियत ग्रुप’ के सदस्यों ने वीडियो की जांच की और थाना दबोह में शिकायत दर्ज कराई। उनकी त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने वीडियो के आधार पर तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि “यह कृत्य न सिर्फ अमानवीय है बल्कि कानूनन भी गंभीर अपराध है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।” हालांकि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, लेकिन उनकी पहचान हो चुकी है और तलाश जारी है।

Humanity shamed in Bhind:  घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव के लोगों से संवेदनशीलता और जिम्मेदारी दिखाने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने लोगों से कहा, “बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता न करें और ना ही किसी को ऐसा करने दें। यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि नैतिकता के खिलाफ भी है।” इस शर्मनाक घटना ने पशु अधिकारों और समाज की संवेदनशीलता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ज़रूरत है कि ऐसे कृत्यों के खिलाफ सख्त कानूनी और सामाजिक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई भी बेजुबान इस तरह की पीड़ा का शिकार न हो।

12 साल के बेटे ने नशा करने से रोका, पिता ने दोनों आँखों में घुसा दी उंगलियां

0

भिंड (मध्य प्रदेश)। भिंड शहर के पुरानी बस्ती इलाके से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने नशे से रोकने पर अपने 12 वर्षीय बेटे पर इस कदर क्रूरता दिखाई कि उसकी आंखों की रोशनी खतरे में पड़ गई है। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार, पिता को नशे की लत है और जब उसके बेटे ने उसे नशा करने से रोका, तो उसने अपना आपा खो दिया। क्रोध में आकर पिता ने सोते हुए बेटे की आंखों में अपनी दोनों उंगलियां घुसा दीं, जिससे आंखों से खून बहने लगा और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने घायल बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आंखों की हालत नाजुक देखते हुए उसे ग्वालियर के एक विशेषज्ञ अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की एक आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है जबकि दूसरी आंख को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाज फिलहाल जारी है। इस घटना ने न केवल समाज को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि परिवारिक तानाशाही और नशे की लत जैसे गंभीर मुद्दों पर भी सवाल खड़े किए हैं। एक पिता द्वारा अपने ही बेटे के साथ की गई इस बर्बरता ने रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले से मानसिक रूप से असंतुलित था या नहीं। यह घटना एक बार फिर इस ओर इशारा करती है कि नशे की लत किस हद तक इंसान को अमानवीय बना सकती है। ऐसे में समाज को भी चाहिए कि वह इस तरह के मामलों में हस्तक्षेप करे और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने में मदद करे।

घने जंगलों में चली मुठभेड़, एके-47 समेत हथियार बरामद

0

कोंडागांव/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों ने मंगलवार शाम एक मुठभेड़ में 13 लाख रुपये के इनामी दो माओवादियों को ढेर कर दिया। मारे गए माओवादियों के पास से एक एके-47 राइफल भी बरामद की गई है।

कहां हुई मुठभेड़?
यह मुठभेड़ किलम-बरगुम मरकाम पाल के घने जंगलों में हुई। ऑपरेशन में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम शामिल थी। सुरक्षा बलों को इलाके में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया और मुठभेड़ हुई।

मारे गए माओवादी कौन थे?

  • हलदर (DVCM) – पूर्वी बस्तर डिवीजन का डिविजनल कमांडर था। इस पर 8 लाख रुपये का इनाम था।

  • रामे (ACM) – एरिया कमांडर था। इस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

दोनों माओवादी छत्तीसगढ़ में लंबे समय से सक्रिय थे और कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक AK-47 रायफल, माओवादी साहित्य, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों की रणनीति रंग ला रही बस्तर संभाग में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की रणनीतिक कार्रवाई अब परिणाम देने लगी है। लगातार मिल रही सफलता से माओवादियों के हौसले पस्त होते जा रहे हैं, वहीं आम ग्रामीणों का विश्वास सुरक्षाबलों पर और मजबूत हुआ है।

अधिकारी बोले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ के बाद आस-पास के इलाकों को घेरकर तलाशी ली जा रही है, ताकि बच निकलने की कोशिश करने वाले माओवादियों को भी पकड़ा जा सके। इस ऑपरेशन से माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में एक मजबूत संदेश गया है कि अब सरकार और सुरक्षा बल इस समस्या को जड़ से खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठा रहे हैं।

इस खबर से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहिए nishaanebaz.com पर।

वेव्स बाज़ार: मीडिया और मनोरंजन के वैश्विक मंच पर भारत का निर्णायक लगान क्षण

0

Waves Market: भारत मनोरंजन और मीडिया उद्योग में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, यह तेजी से बढ़ रहा है और लगातार विकसित हो रहे परिदृश्य में फल-फूल रहा है। हम इंटरनेट कनेक्शन पर ऑडियो और वीडियो फ़ाइलों को निरंतर प्रसारित करने की सेवाओं, क्षेत्रीय भाषा निर्माणों और तकनीक-प्रेमी दर्शकों के उदय से प्रेरित विविध प्लेटफार्मों पर सामग्री निर्माण में उछाल देख रहे हैं, जो ताजा, आकर्षक और समावेशी कथाओं की मांग करते हैं। यह समझना महत्वपूर्ण है कि इस क्षेत्र में भारत के लिए अपार संभावनाएं हैं, न केवल मनोरंजन के स्रोत के रूप में बल्कि सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, आर्थिक विकास और वैश्विक प्रभाव के लिए एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में। विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन, जिसे संक्षिप्‍त शब्‍द वेव्‍स के नाम से जाना जाता है, 1 से 4 मई, 2025 तक मुंबई, महाराष्ट्र में भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो भारत के बढ़ते सम्‍मान और उसकी बढ़ती पहचान का गवाह होगा और वेव्‍स बाज़ार इस आयोजन का एक प्रमुख भाग है। उद्योग में दशकों बिताने वाले व्यक्ति के रूप में, मेरा मानना है कि कहानी सुनाने में एकजुट होने, प्रेरित करने और बदलने की ताकत है। वेव्‍स और वेव्‍स बाज़ार के साथ, हम वैश्विक मनोरंजन समुदाय के लिए अधिक सहयोगी और समावेशी भविष्य बनाने की दिशा में एक साहसिक कदम उठा रहे हैं।

Waves Market: वेव्स बाज़ार वैश्विक मनोरंजन इकोसिस्‍टम में पेशेवरों, व्यवसायों और रचनाकारों को जोड़ने के लिए तैयार किया गया एक क्रांतिकारी ऑनलाइन बाज़ार बनने का प्रयास है। सहजता से और मिलजुलकर काम करने को बढ़ावा देने के अपने मिशन के साथ, वेव्स बाज़ार मीडिया और मनोरंजन उद्योग के लिए अंतिम व्यावसायिक केन्‍द्र के रूप में काम करने का प्रयास करता है, जिससे पेशेवरों को अपनी पहुँच का विस्तार करने, नए अवसरों की खोज करने और उच्च-मूल्य वाली साझेदारियों में शामिल होने में मदद मिलती है। 27 जनवरी, 2025 को केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा आधिकारिक रूप से शुरू किया गया, वेव्स बाज़ार मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में वेव्स शिखर सम्मेलन को एक प्रमुख कार्यक्रम में बदलने के माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने में एक महत्वपूर्ण साधन है, जो वित्त और अर्थव्यवस्था क्षेत्रों के लिए दावोस शिखर सम्मेलन जैसा है।

Waves Market: मेरा मानना है कि शुरूआत के बाद से, एमऔरई सेक्टर के विभिन्न क्षेत्रों से 5500 खरीदार, 2000 से ज़्यादा विक्रेता और लगभग 1000 प्रोजेक्ट पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। लंबे समय में, पोर्टल को एमऔरई उद्योग के लिए एक व्यापक कंटेंट मार्केटप्लेस और नेटवर्किंग हब के रूप में विकसित होने की उम्मीद है, जिसमें एआई-संचालित प्रोफाइलिंग और मैचमेकिंग टूल शामिल हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म के भीतर ऑनलाइन पिचिंग सेशन, वर्चुअल बी2बी मीटिंग, वेबिनार और बहुत कुछ की मेजबानी करेगा।
वेव्स बाज़ार एक अनूठा ई-मार्केटप्लेस है जो मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के हितधारकों को एक साथ लाता है – जिसमें फ़िल्म, टेलीविज़न, एनीमेशन, गेमिंग, विज्ञापन, एक्सआर, संगीत, साउंड डिज़ाइन, रेडियो और बहुत कुछ शामिल है। यह प्लेटफ़ॉर्म खरीदारों और विक्रेताओं के बीच एक पुल के रूप में कार्य करेगा, यह सुनिश्चित करते हुए कि उद्योग के पेशेवर आसानी से अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन कर सकें, संभावित ग्राहकों से जुड़ सकें और सार्थक सहयोग प्राप्त कर सकें।

Waves Market: चाहे आप एक फिल्म निर्माता हों जो एक प्रोडक्शन पार्टनर की तलाश कर रहे हों, एक विज्ञापनदाता जो सही मंच की तलाश कर रहे हों, एक गेम डेवलपर जो निवेशकों की तलाश कर रहे हों, या एक कलाकार जो अपने काम को वैश्विक दर्शकों के सामने प्रदर्शित करना चाहते हों, वेव्स बाज़ार उद्योग के पेशेवरों को नेटवर्क, सहयोग और अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए एक गतिशील स्थान प्रदान करने की आशा करता है।

Waves Market: वेव्स बाज़ार एक एकीकृत बी2बी बाज़ार है जो वैश्विक मनोरंजन उद्योग के जुड़ने, सहयोग करने और बढ़ने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है। फिल्म, टेलीविजन, संगीत, गेमिंग, एनीमेशन, विज्ञापन और एक्‍सआर, एआर और वीआर जैसी इमर्सिव तकनीक के पेशेवरों को एक साथ लाकर, यह प्लेटफ़ॉर्म विविध रचनात्मक क्षेत्रों में लिस्टिंग, खोज और लेन-देन के लिए एक व्यापक स्थान प्रदान करता है। चाहे आप वितरण चाहने वाले निर्माता हों, नए आईपी की तलाश करने वाले गेम डेवलपर हों या लाइसेंसिंग अवसरों की तलाश करने वाले साउंड डिज़ाइनर हों, वेव्स बाज़ार श्रेणी-विशिष्ट लिस्टिंग, सुरक्षित व्यूइंग रूम और क्यूरेटेड नेटवर्किंग सुविधाओं के साथ पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करता है।

Waves Market: निर्बाध व्यावसायिक संपर्कों के लिए डिज़ाइन किया गया, वेव्स बाज़ार विक्रेताओं और खरीदारों दोनों को भौगोलिक सीमाओं के बिना सही साझेदार और अवसर खोजने में सक्षम बनाता है। विक्रेता – फ़िल्म स्टूडियो और एनीमेशन हाउस से लेकर पॉडकास्ट क्रिएटर और मार्केटिंग एजेंसियों तक – निवेशकों, वितरकों और सहयोगियों के वैश्विक दर्शकों के सामने अपनी सेवाएँ और सामग्री प्रदर्शित कर सकते हैं। साथ ही, खरीदारों को उच्च-गुणवत्ता वाली, अत्याधुनिक परियोजनाओं तक पहुँच प्राप्त होती है, जबकि निवेशक सह-निर्माण सौदों और स्केलेबल उपक्रमों की खोज करते हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म उद्योग की घटनाओं, देखने के कमरों, निवेशक मीट-अप और लाइव स्क्रीनिंग तक विशेष पहुँच को भी एकीकृत करता है, यह सुनिश्चित करता है कि सार्थक सौदे वर्चुअल बातचीत से परे हों।

Waves Market: वेव्स बाज़ार का मुख्य आकर्षण 1 से 4 मई 2025 तक मुंबई के बीकेसी स्थित जियो कन्वेंशन सेंटर में होने वाले वेव्स शिखर सम्मेलन में इसकी वास्‍तविक उपस्थिति होगी। डिजिटल मार्केटप्लेस से चुने गए प्रतिभागियों को शीर्ष-स्तरीय हितधारकों के साथ व्यक्तिगत रूप से पिच, नेटवर्क और सौदे करने का अवसर मिलेगा। क्यूरेटेड स्क्रीनिंग से लेकर लाइव चर्चा और सहयोग मंचों तक, यह शिखर सम्मेलन मनोरंजन नेटवर्किंग के भविष्य को आकार देने के लिए डिजिटल और गैर-डिजिटल को मिलाता है। अपने अभिनव दृष्टिकोण के साथ, वेव्स बाज़ार सिर्फ़ एक मंच नहीं है – यह एक स्मार्ट, अधिक कनेक्टेड और वैश्विक रूप से समावेशी मनोरंजन उद्योग की दिशा में एक आंदोलन है।
कलाकार के तौर पर हम लगातार ऐसे स्थानों की तलाश करते हैं जो हमें चुनौती दें, हमें प्रेरित करें और हमें पारंपरिक से परे सोचने के लिए प्रेरित करें। वेव्‍स एक ऐसा स्थान बनने का प्रयास करता है – एक ऐसा आंदोलन जो भाषाओं, संस्कृतियों और माध्यमों में सहयोग को प्रोत्साहित करता है। मुझे इस दूरदर्शी यात्रा का हिस्सा होने पर गर्व है, और मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि कैसे वेव्‍स हमारे जुड़ने, बनाने और कहानियों का जश्न मनाने के तरीके को फिर से परिभाषित करेगा – न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में। मेरा मानना है कि हम मीडिया और मनोरंजन की दुनिया में भारत के लगान क्षण को देख रहे हैं – एकता, साहस और दूरदर्शिता का एक क्षण जो हमारी सीमाओं से बहुत दूर तक गूंजेगा। आइए हम एक साथ मिलकर कल्पना करें, साझा करें और एक ऐसा भविष्य बनाएं जहां हर आवाज़ को सुनने का मौका मिले।