भिंड में इंसानियत शर्मसार, बेजुबान कुत्ता हुआ हैवानियत का शिकार

Parivesh
भिंड में इंसानियत शर्मसार, बेजुबान कुत्ता हुआ हैवानियत का शिकार

भिंड (मध्य प्रदेश)। भिंड जिले के रावतपुरा खुर्द गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोगों को एक बेजुबान कुत्ते पर हैवानियत करते हुए देखा गया, जिसने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कुत्ते को खाट से बांधकर डंडों से बेरहमी से पीटा जा रहा है, साथ ही एक व्यक्ति उसके मुंह में डंडा अड़ाए हुए है जबकि दूसरा व्यक्ति प्लास से उसके दांत उखाड़ने की अमानवीय हरकत कर रहा है। तमाशा देख रही भीड़ में से किसी ने भी इस अत्याचार का विरोध नहीं किया।

Humanity shamed in Bhind: घटना के सामने आने के बाद स्थानीय ‘इंसानियत ग्रुप’ के सदस्यों ने वीडियो की जांच की और थाना दबोह में शिकायत दर्ज कराई। उनकी त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने वीडियो के आधार पर तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि “यह कृत्य न सिर्फ अमानवीय है बल्कि कानूनन भी गंभीर अपराध है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।” हालांकि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, लेकिन उनकी पहचान हो चुकी है और तलाश जारी है।

Humanity shamed in Bhind:  घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव के लोगों से संवेदनशीलता और जिम्मेदारी दिखाने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने लोगों से कहा, “बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता न करें और ना ही किसी को ऐसा करने दें। यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि नैतिकता के खिलाफ भी है।” इस शर्मनाक घटना ने पशु अधिकारों और समाज की संवेदनशीलता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ज़रूरत है कि ऐसे कृत्यों के खिलाफ सख्त कानूनी और सामाजिक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई भी बेजुबान इस तरह की पीड़ा का शिकार न हो।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *