राजीव अग्रवाल और संजय श्रीवास्तव ने पदभार संभाला, सीएम साय और डॉ. रमन सिंह रहे मौजूद

रायपुर, 16 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने आज औपचारिक रूप से अपने-अपने पदभार ग्रहण किए। यह अवसर राज्य के लिए न केवल प्रशासनिक दृष्टि से अहम रहा, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजीव अग्रवाल ने राजधानी रायपुर स्थित उद्योग भवन में आयोजित एक सादे मगर गरिमामय समारोह में पदभार ग्रहण किया। वहीं संजय श्रीवास्तव ने बीटीआई ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में पदभार संभाला। दोनों पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। बीटीआई ग्राउंड में आयोजित संजय श्रीवास्तव के पदभार समारोह में दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव ने भी दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित होकर नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा जताई कि राजीव अग्रवाल और संजय श्रीवास्तव अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश की तरक्की में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन नियुक्तियों को आगामी योजनाओं और विकास कार्यों के क्रियान्वयन की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। दोनों ही अध्यक्षों से उम्मीद की जा रही है कि वे अपने-अपने विभागों को नई दिशा देंगे और छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories