Naxal Operation : 7वें दिन भी मुठभेड़ जारी, बड़ी तबाही टली…देखें वीडियो

0

छत्तीसगढ़। Naxal Operation : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बीते सात दिनों से लगातार जारी संघर्ष के बीच जवानों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। ऑपरेशन के दौरान जवानों ने बीयर बोतल में छुपाई गई एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद कर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दी।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से बीयर बोतल में विस्फोटक भरकर रास्ते में बिछा रखा था। जवानों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

इस दौरान सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है। लगातार मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन से नक्सलियों पर दबाव बढ़ रहा है। अधिकारी ने बताया कि इलाके में और भी विस्फोटक सामग्रियों की तलाश की जा रही है।

जवानों की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते क्षेत्र में बड़ी तबाही की साजिश नाकाम कर दी गई है। ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल रखा है।

Breaking News : इंदौर-भोपाल-जबलपुर में ईडी की दबिश, 71 करोड़ घोटाले में बड़ी छापेमारी……

0

इंदौर। Breaking News : मध्य प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को इंदौर, भोपाल और जबलपुर में एक साथ दबिश दी गई। कार्रवाई का निशाना बने आबकारी विभाग के अधिकारी और शराब कारोबारी, जिन पर 71 करोड़ रुपये के फर्जी बैंक चालान घोटाले में संलिप्त होने का आरोप है।

सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई में ईडी की टीमें कई ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही हैं। प्राथमिक जांच में बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, आबकारी विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर घोटाले को संरक्षण देने का भी संदेह है।

छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं। ईडी अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद घोटाले से जुड़े बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल, पूरे प्रदेश में इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है और कई अधिकारियों में घबराहट का माहौल है।

ईडी का यह अभियान मनी लॉन्ड्रिंग और सरकारी राजस्व में भारी गड़बड़ी के मामलों को लेकर आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है।

Durg Accident : सुबह-सुबह निकले थे घूमने, सड़क हादसे में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की मौत…..

0

दुर्ग। Durg Accident : भिलाई में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सोमवार तड़के स्मृति नगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने पोल से टकरा गई, जिससे मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान आलोक साहू (28 वर्ष, नंदिनी रोड छावनी निवासी) और पूजा प्रसाद (27 वर्ष, भिलाई नगर निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुआ, जब दोनों कार से कुरुद से मॉल रोड की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि अवंतीबाई चौक से मुड़ते समय कार की गति काफी तेज थी, जिससे संतुलन बिगड़ा और कार पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद शवों को मर्चुरी भिजवाया गया।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्मृति नगर पुलिस ने कार को जब्त कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीछे तेज रफ्तार और लापरवाही को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Bhopal Breaking : राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी खबर…

0

भोपाल। Bhopal Breaking : मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी राशन कार्डधारियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है। इसके लिए 9 से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

यदि कोई हितग्राही तय समयसीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराता, तो मई महीने से उसका राशन वितरण बाधित हो सकता है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना ई-केवाईसी के किसी को भी सरकारी राशन नहीं दिया जाएगा।

लाभार्थी नजदीकी उचित मूल्य दुकानों, ई-मित्र केंद्रों या जनसेवा केंद्रों पर जाकर अपना आधार सत्यापन करवा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम फर्जी लाभार्थियों की पहचान रोकने और राशन वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है।

सरकार ने अपील की है कि सभी पात्र हितग्राही समय रहते अपनी ई-केवाईसी पूरी कराएं ताकि उन्हें भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Bilaspur News : बेटी की तलाश में भटकती मां, पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप…वीडियो

0

बिलासपुर।Bilaspur News : जहां पुलिस जनता की रक्षा के लिए होती है, वहीं बिलासपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने खाकी वर्दी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चार महीने से लापता बेटी की तलाश में एक मां लगातार थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसे इंसाफ नहीं मिल पाया है।

पीड़िता का आरोप है कि बेटी को ढूंढने की बजाय थाने के एक एएसआई ने उससे 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इस आरोप का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर आला अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल, पीड़िता इंसाफ की गुहार लगा रही है और बेटी की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है।

CG Weather Update : चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट….

0

रायपुर। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

रात के समय कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी दर्ज की गई है, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत कुल 17 जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इन गतिविधियों के चलते तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। गर्मी से बेहाल लोगों के लिए यह मौसम में राहत की खबर है।

राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने भी लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

पहलगाम हमले के बाद जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था ठप्प, 90% बुकिंग कैंसिल…

0

श्रीनगर। पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। हमले के बाद पर्यटकों में डर का माहौल बन गया है, जिसके चलते 90% तक होटल और ट्रैवल बुकिंग्स रद्द हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, गुलमर्ग, हाजन वैली और ट्यूलिप गार्डन जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर सबसे अधिक बुकिंग रद्द हुई हैं। अगले महीने कश्मीर घूमने की योजना बना रहे हजारों पर्यटकों ने अपनी यात्राएं स्थगित कर दी हैं।

होटल कारोबारियों, ट्रैवल एजेंसियों से लेकर छोटे दुकानदारों तक, पूरे पर्यटन उद्योग पर गहरा असर पड़ा है। पर्यटन से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि अचानक आई इस गिरावट ने उनकी आजीविका पर संकट खड़ा कर दिया है।

अधिकारियों के मुताबिक, हालात सामान्य करने और पर्यटकों का भरोसा वापस लाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है।

Chhattisgarh News : पूर्व विधायक यूडी मिंज के बयान पर सियासी घमासान…

0

रायपुर। Chhattisgarh News : भरता-पाकिस्तान विवाद पर कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज की टिप्पणी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। यूडी मिंज के बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा हमला बोला है।

बीजेपी ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“ये हैं कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज। इनकी भाषा देखकर लग रहा है जैसे ‘पाकिस्तान के पेरोल’ पर हैं। दरअसल, यह लड़ाई दो नहीं ढाई मोर्चे पर है, जिसमें हमें देश के अंदर छिपे गद्दारों से भी लड़ना है। और एक बात, यह नया भारत है, इसे कम आंकने की कोशिश मत करना।”

बीजेपी के इस बयान के बाद राज्य में राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है। कांग्रेस की ओर से अभी तक इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

Raipur Breaking : आज बंद रहेंगे सभी रजिस्ट्री कार्यालय…

0

रायपुर। Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ के सभी रजिस्ट्री कार्यालय आज (28 अप्रैल 2025) बंद रहेंगे। कार्यालयों के बंद रहने के पीछे कारण यह है कि सभी पंजीयन अधिकारियों और कर्मचारियों को पंजीयन के साथ-साथ नामांतरण प्रक्रिया की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इसके साथ ही जमीन के नए गाइडलाइन रेट (Market Value Guidelines) तैयार करने का कार्य भी आज शुरू होगा। इस प्रक्रिया के चलते प्रदेशभर में रजिस्ट्री से जुड़े कामकाज ठप रहेंगे, जिससे लगभग 15 हजार लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने से जमीन खरीदी-बिक्री में पारदर्शिता आएगी और नामांतरण की प्रक्रिया भी सरल होगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अगले कार्यदिवस से नियमित कामकाज फिर से शुरू किया जाएगा।

Horoscope Today 28 April 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज सोमवार का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल…

0

मेष (Aries)
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जो काम अटके थे, उनमें गति आएगी। ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें, सफलता हाथ लगेगी।

वृषभ (Taurus)
पैसों का लेन-देन सोच समझकर करें। घर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धैर्य और संयम से दिन अच्छा जाएगा।

मिथुन (Gemini)
नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर मददगार साबित होंगे। मन थोड़ा चंचल रहेगा, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें।

कर्क (Cancer)
भावनाओं में बहने से बचें। पारिवारिक जीवन में मिठास रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, पर मेहनत का फल मिलेगा।

सिंह (Leo)
खुद पर भरोसा रखें। आज आपके साहस और नेतृत्व की तारीफ होगी। कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, चूकने न दें।

कन्या (Virgo)
काम में परफेक्शन लाना आपकी ताकत है। आज इसी खूबी से बड़े लोग प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें।

तुला (Libra)
रिश्तों में नयापन आएगा। प्यार और सौहार्द का दिन है। दिमाग में कई नए आइडिया आएंगे, जिनमें से कुछ बहुत उपयोगी साबित होंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
छुपे हुए प्रयासों का फल मिलने वाला है। थोड़ा धैर्य रखें, आपकी योजनाएँ रंग ला रही हैं। पुरानी गलतियों से सबक लें।

धनु (Sagittarius)
यात्रा के योग बन रहे हैं। अगर आज कोई छोटा सफर करते हैं तो लाभदायक रहेगा। दिमाग खुला रहेगा, नए अवसर मिलेंगे।

मकर (Capricorn)
अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन इसका मीठा फल जरूर मिलेगा। संपत्ति या निवेश से जुड़ी खबर आ सकती है।

कुंभ (Aquarius)
सोशल नेटवर्क मजबूत होंगे। पुराने मित्रों से संपर्क बढ़ेगा। आज विचारों में मौलिकता रहेगी, जिसका फायदा भविष्य में मिलेगा।

मीन (Pisces)
कल्पनाशक्ति बहुत तेज रहेगी। कला, साहित्य, संगीत जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोग चमक सकते हैं। मन थोड़ा भावुक रह सकता है।