पहलगाम हमले के बाद जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था ठप्प, 90% बुकिंग कैंसिल…

Parivesh

श्रीनगर। पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। हमले के बाद पर्यटकों में डर का माहौल बन गया है, जिसके चलते 90% तक होटल और ट्रैवल बुकिंग्स रद्द हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, गुलमर्ग, हाजन वैली और ट्यूलिप गार्डन जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर सबसे अधिक बुकिंग रद्द हुई हैं। अगले महीने कश्मीर घूमने की योजना बना रहे हजारों पर्यटकों ने अपनी यात्राएं स्थगित कर दी हैं।

होटल कारोबारियों, ट्रैवल एजेंसियों से लेकर छोटे दुकानदारों तक, पूरे पर्यटन उद्योग पर गहरा असर पड़ा है। पर्यटन से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि अचानक आई इस गिरावट ने उनकी आजीविका पर संकट खड़ा कर दिया है।

अधिकारियों के मुताबिक, हालात सामान्य करने और पर्यटकों का भरोसा वापस लाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *