Bihar Elections : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की नई सुरक्षा और पारदर्शिता योजनाएं

VIKASH KHALKHO

पटना। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पटना में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि बिहार में SIR (Voter List Shuddhikaran) की प्रक्रिया सफलता पूर्वक पूरी हो गई है और इसके लिए BLO (Booth Level Officer) का धन्यवाद किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 22 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और उससे पहले चुनाव संपन्न हो जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं और नए चुनाव संबंधी पहलें अब पूरे देश में लागू की जाएंगी।

Read More : Raipur Crime : रायपुर में 1.29 करोड़ की चांदी की लूट निकली फर्जी: ऑनलाइन सट्टे में पैसे हारा यूपी का कारोबारी, भरपाई के लिए रची साजिश

जारी की गई नई व्यवस्थाओं में शामिल हैं:

  • हर पोलिंग बूथ पर अब 1200 से अधिक वोटर नहीं होंगे।

  • पोलिंग बूथ के बाहर मतदाता अपने मोबाइल जमा कर वोट डाल सकेंगे।

  • प्रत्याशी अपने एजेंट को पोलिंग बूथ से 100 मीटर की दूरी तक नियुक्त कर सकेंगे।

  • सभी पोलिंग स्टेशनों पर 100 प्रतिशत वेब कास्टिंग होगी।

  • EVM के बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों की फोटो अब रंगीन और पहचान आसान बनाने के लिए कलरफुल होगी।

Read More : MP News : ग्वालियर में कार सवार बदमाशों ने छात्र पर किया हमला, घर पर फायरिंग, वीडियो कैद…

मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी बताया कि BLO को मतदाताओं द्वारा आसानी से पहचाना जा सके इसके लिए उनके लिए ID कार्ड जारी किए जाएंगे।

इससे पहले चुनाव आयोग की टीम दो दिन से बिहार में रही और राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के नोडल अधिकारियों के साथ बैठकें कर चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा की।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *