Raipur Crime : रायपुर में 1.29 करोड़ की चांदी की लूट निकली फर्जी: ऑनलाइन सट्टे में पैसे हारा यूपी का कारोबारी, भरपाई के लिए रची साजिश

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर: रायपुर में गन प्वाइंट पर 1.29 करोड़ रुपये की चांदी की कथित लूट की कहानी झूठी निकली। जांच के दौरान खुद कारोबारी राहुल गोयल ने पुलिस के सामने यह बात स्वीकार की। राहुल ने ऑनलाइन सट्टे में भारी रकम गंवाई थी, और उस नुकसान की भरपाई के लिए उसने झूठी लूट की साजिश रची।

Raipur Crime : राहुल गोयल उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है और रायपुर में “शिवा ट्रेडर्स” नाम से फर्म चलाता है। वह चांदी के कारोबार में एक ब्रोकर के रूप में काम करता है। आगरा की एक चांदी व्यापारी कंपनी से जेवरात का ऑर्डर लेकर रायपुर लाता और कमीशन पर यहां व्यापारियों को बेचता था। दिवाली के सीजन में कंपनी ने भरोसे पर उसे उधारी में माल भेजा था।

Raipur Crime : ऑनलाइन सट्टे में बड़ा नुकसान होने के बाद राहुल को लगा कि अगर वह लूट की झूठी कहानी गढ़े, तो कंपनी का उधार चुकाने से बच जाएगा और सट्टे में गंवाई रकम की भरपाई भी हो सकती है।

Raipur Crime : झूठी लूट की कहानी ऐसे रची गई

Raipur Crime : घटना शनिवार, 4 अक्टूबर की है। राहुल ने पुलिस को बताया था कि रात के समय कुछ अज्ञात लोग उसके फ्लैट में घुसे, उसे बेहोश किया, हाथ-पैर बांध दिए और 86 किलो चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। उसने यह भी दावा किया था कि लुटेरे CCTV कैमरे का DVR भी अपने साथ ले गए।

Raipur Crime : FIR में राहुल ने कहा था कि शुक्रवार रात 11 बजे वह खाना खाकर सो गया था। करीब 3 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर उसकी नींद खुली और उसने दरवाजा खोला। बाहर दो नकाबपोश खड़े थे। एक ने कट्टा तान दिया और दूसरे ने चाकू दिखाकर मुंह पर रुमाल रखकर उसे बेहोश कर दिया। सुबह 10 बजे जब उसकी आंख खुली तो हाथ-पैर बंधे थे और चांदी गायब थी। पड़ोसियों को जानकारी दी गई और पुलिस को सूचना दी गई।

Raipur Crime : पुलिस जांच में खुला सच

Raipur Crime : पूछताछ में पुलिस को शुरुआत से ही राहुल की कहानी पर शक था। DVR गायब होना, कोई प्रत्यक्षदर्शी न होना, और फ्लैट में जबरन घुसने के कोई ठोस सबूत न मिलने से पुलिस को संदेह हुआ। सख्ती से पूछने पर राहुल टूट गया और सारा सच कबूल कर लिया।

Raipur Crime : सराफा कारोबारियों में दहशत, अब राहत

Raipur Crime : घटना के बाद शहर के सराफा कारोबारियों में भय का माहौल था। सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि राहुल किराए के फ्लैट में रहकर सदर बाजार में व्यापार करता था। झूठी घटना सामने आने के बाद अब कारोबारियों ने राहत की सांस ली है, लेकिन साथ ही इस तरह की घटनाओं से साख पर भी असर पड़ा है। पुलिस अब राहुल के खिलाफ झूठी FIR दर्ज कराने, साजिश रचने और कंपनी को धोखा देने की धाराओं में कार्रवाई कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *