Indore Crime : अंतरराज्यीय शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, राजस्थान व हरियाणा से बिना नंबर की i10 एनआईओएस कर से आते थे चोरी करने

Sanjay Sahu
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर : थाना कनाड़िया में विभिन्न फरियादियों द्वारा घरों में चोरी की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन मामलों को चुनौती के रूप में लेते हुए थाना पुलिस ने लगातार जांच शुरू की और अंततः सफलता प्राप्त की।

Indore Crime : पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य नरेश पिता जगदीश कुमार यादव, निवासी ग्राम जाता, जिला कोटपुतली (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से करीब ₹36 लाख मूल्य का मशरूका और एक क्रेटा गाड़ी बरामद की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों परमिंदर पिता रमेश पर्वत और अन्य सदस्यों के साथ राजस्थान से बिना नंबर की गाड़ी में यात्रा करता था।

 

Indore Crime : वे रास्ते में आने वाले शहरों और गांवों में स्थित खाली मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और फिर वापस राजस्थान लौट जाते थे। ये अपराधी अत्यंत शातिर थे और आपस में मोबाइल कॉल के बजाय इंटरनेट माध्यम से संपर्क रखते थे, ताकि पुलिस ट्रैक न कर सके। थाना कनाड़िया पुलिस ने सबसे पहले संदिग्ध गाड़ी को ट्रैक किया, जो हर चोरी की घटना के आसपास देखी गई थी। करीब 12 से 15 दिन तक राजस्थान में निगरानी के बाद आरोपी नरेश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चार चोरियों का खुलासा हुआ है, जबकि अन्य वारदातों की जांच जारी है।

 

Indore Crime : आरोपियों का एक अन्य साथी सतपाल उर्फ फौजी, निवासी गुड़गांव (हरियाणा), क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है, जिस पर डकैती, लूट और फर्जीवाड़े सहित 40 से अधिक अपराध दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़ी गाड़ियों की खरीद, उपयोग और अन्य अपराधों की जांच कर रही है। एसीपी कुंदन मंडलोई ने बताया कि यह कार्रवाई थाना कनाड़िया पुलिस की सूझबूझ और सतर्कता का परिणाम है, जिससे एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *