Saturday, April 18, 2026
33.1 C
Raipur

Indore News : हरिद्वार जा रहे BJP नेता की मां की अस्थियां चोरी करने की कोशिश…वीडियो वायरल

इंदौर। Indore News : इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 के बीजेपी मीडिया प्रभारी देवेंद्र ईनाणी अपनी दिवंगत मां की अस्थियां विसर्जन के लिए 20 जुलाई को हरिद्वार जा रहे थे, लेकिन इस धार्मिक यात्रा के दौरान एक चोर ने ट्रेन में चोरी की कोशिश कर दी। रात के वक्त जब ट्रेन मुरैना से आगरा के बीच थी, उसी दौरान चोर ने देवेंद्र ईनाणी की मां की अस्थियां से भरा झोला चोरी करने का प्रयास किया।

Indore News : देवेंद्र ईनाणी परिवार के अन्य 7 सदस्यों के साथ योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (Lakshmibai Nagar से हरिद्वार) में सफर कर रहे थे। उनके पास कुल तीन परिजनों की अस्थियां थीं। ट्रेन की बोगी S1 में सो रहे देवेंद्र की अचानक नींद खुली तो उन्होंने देखा कि एक बदमाश उनके सामान में हाथ साफ करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिससे आसपास के यात्रियों की भी नींद खुल गई। इसके बाद यात्रियों ने चोर को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मुरैना से ट्रेन की बोगी S4 से चढ़ा था और चोरी की नीयत से S1 और S2 बोगियों में पहुंचा था। एस2 में ईनाणी की मां की अस्थियों वाला झोला उठाते ही वह रंगे हाथों पकड़ा गया। इस घटना के बाद ट्रेन में यात्रियों के बीच रोष व्याप्त हो गया। चोर को ट्रेन की अगली स्टेशन पर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह घटना एक धार्मिक भावना से जुड़ी यात्रा के दौरान हुई, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। ट्रेन सुरक्षा और यात्रियों की सतर्कता के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : कटनी में पारिवारिक विवाद बना हिंसक, पत्नी और सास पर चाकू से हमला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के कटनी जिले...

M.P में अस्पतालों को बड़ी राहत! बिना NABH सर्टिफिकेट भी होगा इलाज, 6 महीने की छूट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने अस्पतालों...

इंदौर में खाद्य विभाग का बड़ा छापा, 635 किलो सामान जब्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग...

छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों का असहयोग आंदोलन तेज, आज पूरे प्रदेश में स्कूल बंद

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों का...

भोपाल मेट्रो निर्माण के लिए बड़ा बदलाव! 13 सिग्नल हटाने की तैयारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  भोपाल में मेट्रो ब्लू लाइन...

Related Articles

Popular Categories