Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Ujjwala KYC: MP में LPG e-KYC की बढ़ी डेडलाइन, अब 23 अगस्त...

Ujjwala KYC: MP में LPG e-KYC की बढ़ी डेडलाइन, अब 23 अगस्त तक मिलेगा मौका; मोबाइल से घर बैठे पूरी कर सकेंगे KYC

[Nishaanebaz News] Ujjwala KYC: भोपाल। मध्यप्रदेश में LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। तेल कंपनियों ने LPG e-KYC कराने की अंतिम तारीख 23 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। पहले उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक ई-केवाईसी पूरी करनी थी, लेकिन सर्वर की धीमी गति के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। इसके चलते अब उन्हें अतिरिक्त समय दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में करीब 28.95 लाख LPG उपभोक्ताओं की e-KYC अभी बाकी है। उपभोक्ता अब डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने के अलावा मोबाइल ऐप की मदद से भी घर बैठे ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।

MP में 1.39 करोड़ उपभोक्ताओं की KYC पूरी

मध्यप्रदेश में अब तक करीब 1.39 करोड़ LPG उपभोक्ताओं की e-KYC पूरी हो चुकी है। यह प्रदेश के कुल LPG उपभोक्ताओं का लगभग 83 प्रतिशत है। वहीं करीब 17 प्रतिशत उपभोक्ताओं को अभी अपनी KYC पूरी करनी है।राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां करीब 5.87 लाख उपभोक्ताओं का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, जबकि लगभग 1.13 लाख उपभोक्ताओं की e-KYC अभी बाकी बताई जा रही है।

Rewa BJP Congress Clash Vande Mataram Row: रीवा में वंदे मातरम के अपमान के विरोध पर बवाल: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, जमकर हुई झूमाझटकी

Aadhaar FaceRD ऐप से घर बैठे होगी e-KYC

Ujjwala KYC: LPG डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके गुप्ता के मुताबिक, उपभोक्ता संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप की मदद से अपना फेस-बेस्ड बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पूरा कर सकते हैं।

इस सुविधा के जरिए उपभोक्ता को केवल KYC कराने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाने और लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

मोबाइल से ऐसे कर सकेंगे LPG e-KYC

Ujjwala KYC: e-KYC की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उपभोक्ताओं को सबसे पहले अपनी संबंधित LPG कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप में दिए गए e-KYC विकल्प को चुनकर मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।इसके लिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा किया जा सकेगा।उपभोक्ता प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की वेबसाइट पर जाकर भी e-KYC से जुड़ी जानकारी और संबंधित मोबाइल ऐप के विकल्प देख सकते हैं। वेबसाइट पर Android और iOS डिवाइस के लिए उपलब्ध ऐप तथा e-KYC प्रक्रिया से संबंधित हिंदी और अंग्रेजी वीडियो भी उपलब्ध हैं।

23 अगस्त तक पूरा करें KYC

LPG उपभोक्ताओं के लिए अब 23 अगस्त 2026 तक e-KYC पूरी करने का मौका है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक KYC नहीं कराई है, वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Chambal River: चंबल की बीच धार में बंद हुआ यात्रियों से भरा स्टीमर, करीब 100 लोगों की अटकी सांसें; रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला

जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

Ujjwala KYC: LPG से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • LPG आपातकालीन हेल्पलाइन: 1906
  • टोल फ्री हेल्पलाइन: 14428
  • उज्ज्वला हेल्पलाइन: 14438

समयसीमा बढ़ने से उन लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिली है, जो तकनीकी समस्या या सर्वर की धीमी गति के कारण तय समय तक e-KYC नहीं करा पाए थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here