Friday, August 21, 2026
Home Entertainment Border 2 First Review: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को तरण आदर्श...

Border 2 First Review: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को तरण आदर्श की शानदार रेटिंग, जानिए दर्शकों की पहली प्रतिक्रिया

Border 2 First Review
Border 2 First Review

Border 2 First Review: नई दिल्ली: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि, फिल्म के कुछ मॉर्निंग शो कैंसिल होने से दर्शकों में थोड़ी नाराजगी देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है। साल 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल का पहला रिव्यू सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

Border 2 First Review: सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड थे। खासतौर पर ‘बॉर्डर’ को सिनेमाघरों में देखने वाले दर्शकों में इसे दोबारा बड़े पर्दे पर देखने का क्रेज नजर आ रहा है। वहीं, कुछ लोग फिल्म की कहानी और ट्रीटमेंट को लेकर भी उत्सुक हैं।

Border 2 First Review: तरण आदर्श ने क्या कहा?

Border 2 First Review: ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का रिव्यू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। उन्होंने लिखा कि ‘बॉर्डर 2’ दिल में गर्व की भावना भर देती है और देश के साथ-साथ सशस्त्र बलों को सलाम करती नजर आती है। उन्होंने फिल्म को “देखने के लिए जोरदार सिफारिश” बताया और निर्देशक अनुराग सिंह की भी तारीफ की। तरण आदर्श के अनुसार, यह सीक्वल कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ की विरासत का सम्मान करता है। रेटिंग की बात करें तो तरण आदर्श ने फिल्म को 5 में से 4.5 स्टार दिए हैं, जो इसे बेहतरीन फिल्म की श्रेणी में खड़ा करता है।

Border 2 First Review: दर्शकों की पहली प्रतिक्रिया

Border 2 First Review: सोशल मीडिया पर भी दर्शक फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पहले शो के बाद कई लोगों ने पोस्ट शेयर कर इंटरवल के बाद की कहानी और भावनात्मक दृश्यों की सराहना की है। ओपनिंग डे पर फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस और ट्रेड एक्सपर्ट दोनों ही इसकी दमदार कहानी और देशभक्ति के जज्बे को पसंद कर रहे हैं। हालांकि, कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म में गाने थोड़े-थोड़े अंतराल पर आते हैं, लेकिन कुल मिलाकर ‘बॉर्डर 2’ को सभी देखने लायक फिल्म बता रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here