Big News : ओडिशा के राउरकेला में 9 सीटर फ्लाइट क्रैश! पायलट पायलट समेत 7 लोग थे सवार

 राउरकेला : ओडिशा के राउरकेला में शनिवार दोपहर को इंडिया वन एयर की 9 सीटर फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था और इसमें कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 6 यात्री और 1 पायलट शामिल थे। घटना में पायलट को गंभीर चोटें आई हैं और बाकी भी चोटिल हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्रैश स्थल और विमान की स्थिति

विमान राउरकेला से लगभग 15 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घटनास्थल की तस्वीरों में विमान VT-KSS का अगल हिस्सा और विंग्स क्षतिग्रस्त नजर आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान टेक-ऑफ के लगभग 10 किलोमीटर बाद आपात लैंडिंग करने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

Read More : CG Student Death Case : निर्माणाधीन भवन बना मासूम का काल : वाड्रफनगर में छात्र की मौत के बाद प्रधान पाठक निलंबित, बीईओ ऑफिस अटैच

तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग

सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का पता चला और पायलट ने तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। विमान को जाल्दा के पास सुरक्षित उतारा गया। इस प्रक्रिया में 6 लोग घायल हुए, लेकिन सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बचाव अभियान और जांच

घटना के बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और विमान दुर्घटना की पूरी जांच कर रहे हैं। अभी तक दुर्घटना के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तकनीकी खराबी को प्राथमिक कारण माना जा रहा है।

आगे की कार्रवाई

विमान कंपनी और हवाई सुरक्षा विभाग इस मामले में विस्तृत जांच कर रहे हैं। दुर्घटना की वास्तविक वजह और विमान में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन हुआ या नहीं, यह जांच का मुख्य फोकस है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories