पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, गांव में फैली दहशत, देखिए वीडियो

0

Chhattisgarh: गारियाबंद जिले के ग्राम टोनहीडबरी केवटीझर में शिकार की तलाश में एक तेंदुआ ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। इस रोमांचक दृश्य को ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में तेंदुआ पेड़ पर चढ़ते और इधर-उधर कुछ तलाशते हुए दिखाई दे रहा है। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग तेंदुए को देखने के लिए जमा हो गए हैं।

घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है। बताया जा रहा है कि यह तेंदुआ छुरा क्षेत्र के जंगल से भटक कर बार-बार गांव की ओर आ रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

CG Weather Alert : आज शाम आंधी-बारिश का अलर्ट, संभलकर निकलें घर से…

0

रायपुर। CG Weather Alert :  छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। शनिवार रात से प्रदेशभर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा चेतावनी जारी की है। रविवार शाम तक प्रदेश के 8 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले तीन घंटों के भीतर कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम की इस अचानक बदलती स्थिति को हल्के में न लें और जरूरी सावधानियां बरतें। खुले इलाकों से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। मौसम के तेवर देखते हुए प्रशासन ने भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Mandsaur Accident : बाइक सवार को बचाते-बचाते कार कुएं में गिरी, 6 की दर्दनाक मौत…

0

मंदसौर | Mandsaur Accident :  मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में आज रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। हादसे में अब तक 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम शवों को बाहर निकालने में जुटी है।

बताया जा रहा है कि कुएं के भीतर जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है, जिससे बचाव कार्य भी बेहद मुश्किल हो गया है। जवानों को ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे अंदर भेजा जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा खुद मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। अधिकारियों के मुताबिक, मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

CG Manendragarh : हसदेव नदी में बांस की नाव पलटी, बाल-बाल बचे बीजेपी नेता…

0

मनेंद्रगढ़। CG Manendragarh : हसदेव नदी में रोमांचक बम्बू राफ्टिंग का आनंद उस समय खतरनाक मोड़ ले गया, जब अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया। नदी में गिरने वालों में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के सुरक्षाकर्मी और भाजपा नेता राहुल सिंह भी शामिल रहे। गनीमत रही कि नदी में पानी कम था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

दरअसल, वन विभाग ने हसदेव नदी में रिवर बम्बू राफ्टिंग की शुरुआत की थी। उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, डीएफओ मनीष कश्यप समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। सभी दो बांस की नावों पर सवार होकर नदी का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान एक नाव पर बैठे लोगों का संतुलन बिगड़ गया और सुरक्षाकर्मी सहित नेता पानी में गिर पड़े।

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जल्द ही सभी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। पानी की गहराई कम होने से बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने इस घटना के बाद सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा शुरू कर दी है।

MP Ashoknagar : संविदा स्वास्थ्यकर्मियों पर निष्कासन की तलवार….पढ़े पूरी खबर

0

अशोकनगर। MP Ashoknagar : जिले के स्वास्थ्य महकमे में उथल-पुथल मची हुई है। बीते पांच दिनों से हड़ताल पर बैठे 225 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को अब जिला प्रशासन ने नोटिस थमा दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द काम पर नहीं लौटे तो सेवा से निष्कासित कर दिया जाएगा।

हड़ताल की वजह से जिला अस्पताल समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। हड़ताल के दौरान अकाउंटेंट विशाल बंसल की हालत भी बिगड़ गई, जिन्हें गंभीर स्थिति में ICU में भर्ती कराना पड़ा।

स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप है कि सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया। इसी से नाराज होकर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। दूसरी तरफ सीएमएचओ डॉ. नीरज छारी ने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट कर दिया है कि सेवा शर्तों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

MP Umaria News : खेत से निकला हाथ, और खुल गया जमीन के लालच में कत्ल का सनसनीखेज राज़….

0

उमरिया। MP Umaria News :  जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जमीन विवाद में एक देवर ने अपने पिता के साथ मिलकर भाभी की हत्या कर दी और फिर शव को खेत में दफन कर दिया। घटना का भंडाफोड़ तब हुआ जब जंगली जानवरों ने खेत में गड़े शव का एक हिस्सा बाहर निकाल दिया। मृतिका का हाथ दिखाई देने पर गांव में हड़कंप मच गया। भीड़ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम की अनुमति से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पूछताछ में सामने आया कि जमीन के झगड़े ने बाप-बेटे को इतना अंधा कर दिया कि उन्होंने अपनों का ही खून कर दिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है।

राजधानी रायपुर में गौ तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप में भरी मिलीं 8 गायें…वीडियो

0

रायपुर। राजधानी में गौ सेवकों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गायों से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। वाहन में कुल 8 गायों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि ये गायें उड़ीसा ले जाई जा रही थीं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। पकड़ी गई गायों को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया है। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है और पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

भिंड में बड़ा फर्जीवाड़ा : जिंदा लोगों को मृत बताकर उड़ाए करोड़ों…जानें पूरा मामला…

0

भिंड। भिंड में बड़ा फर्जीवाड़ा : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के आलमपुर नगर परिषद में करोड़ों के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। कोरोना काल के दौरान नगर परिषद के तत्कालीन सीएमओ प्रभारी शिवशंकर जाटव और कंप्यूटर ऑपरेटर ने मिलकर जिंदा लोगों को मृत दिखाते हुए करोड़ों रुपये का गबन कर डाला। 15 महीने से फरार चल रहे सीएमओ प्रभारी को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट ने चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने न सिर्फ मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर फर्जी भुगतान किया, बल्कि आवास योजनाओं और शादियों के नाम पर भी सरकारी राशि का दुरुपयोग किया। जिनके नाम पर पैसे निकाले गए थे, वे आज भी जीवित पाए गए। प्रारंभिक जांच में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के घोटाले की पुष्टि हुई है।

मामला उजागर होने के बाद नगर परिषद के मौजूदा सीएमओ प्रमोद बरुआ ने कहा कि पुलिस को सभी आवश्यक दस्तावेज सौंपे जा चुके हैं और जांच में पूरा सहयोग दिया जा रहा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस गबन में शामिल अन्य दोषियों पर भी जल्द कार्रवाई होगी।

Pahalgam Terrorist Attack : पाकिस्तान से आयात बंद, बढ़ जाएगी इन चीजों की कीमत…

नई दिल्ली।Pahalgam Terrorist Attack :  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आयात पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले के बाद कुछ खास वस्तुओं की कीमतों में तेजी आने की आशंका है। हालांकि भारत की पाकिस्तान पर आयात निर्भरता बहुत कम है, लेकिन सेंधा नमक, मुल्तानी मिट्टी, कपास और कुछ विशिष्ट प्रकार के सीमेंट पर असर देखने को मिल सकता है।

सेंधा नमक, जिसे पिंक हिमालयन सॉल्ट भी कहा जाता है, मुख्य रूप से पाकिस्तान के खेवड़ा खदानों से आता था। उपवास और आयुर्वेदिक उपयोग में लोकप्रिय इस नमक की कीमत अब बढ़ सकती है। वहीं, स्किन केयर के लिए मशहूर मुल्तानी मिट्टी की भी आपूर्ति प्रभावित होगी।

कपास के आयात में कमी से देश के कपड़ा उद्योग में अस्थायी झटका लग सकता है, जिससे कुछ वस्त्रों की कीमतें प्रभावित होंगी। इसके अलावा, पाकिस्तान से आने वाली कुछ खास किस्म की सीमेंट और पारंपरिक चमड़े के उत्पाद जैसे पिशावरी चप्पल और लाहौर के कुर्तों की उपलब्धता में भी गिरावट आ सकती है।

सरकार ने साफ कर दिया है कि आतंकी गतिविधियों के समर्थन के चलते अब पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का व्यापारिक सहयोग नहीं किया जाएगा।

चंगोराभाटा में आतंक के खिलाफ प्रदर्शन, कर्मा चौक में गूंजे देशभक्ति के नारे

0

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के चंगोराभाटा क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। कर्मा चौक इलाके में लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के झंडे लगाए और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जोरदार प्रदर्शन किया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद को संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी और भारत की एकता व अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। स्थानीय नागरिकों ने स्पष्ट संदेश दिया कि देश विरोधी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चंगोराभाटा से उठी यह आवाज अब रायपुर से निकलकर पूरे देश में गूंज रही है, और संदेश साफ है, भारत अब आतंकवाद के खिलाफ और मजबूती से खड़ा रहेगा।