Pahalgam Terror Attack : पहलगाम हमले की जांच में जुटी NIA….

0

नई दिल्ली। Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपने हाथ में ले ली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद एनआईए की टीमें बुधवार से घटनास्थल पर डटी हुई हैं। टीमें सबूत जुटाने के साथ ही हमले के चश्मदीदों से गहन पूछताछ कर रही हैं, ताकि हमले के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा हो सके।

एनआईए अधिकारियों ने हमले वाले इलाके के प्रवेश और निकास मार्गों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से हर सुराग को खंगाला जा रहा है। एजेंसी का फोकस आतंकवादियों की रणनीति, हमला करने की शैली और संभावित स्थानीय सहयोगियों का पता लगाने पर है।

बताया जा रहा है कि बैसरन घाटी में हुए इस हमले में जिस तरह से पर्यटकों को निशाना बनाया गया, वह आतंकियों की बौखलाहट और नई साजिश का संकेत है। एनआईए जल्द ही प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को सौंपेगी। देशभर में इस हमले को लेकर गहरा आक्रोश है और अब पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर जवाब चाहता है।

Dhamtari Breaking : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम….

0

धमतरी : Dhamtari Breaking : छत्तीसगढ़ के नगरी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया। डीआरजी और सीएएफ खल्लारी की संयुक्त टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान चमेन्दा और साल्हेभाट के जंगलों में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की।

सुबह करीब आठ बजे सर्चिंग के दौरान जवानों को दो अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे गए बम और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिलीं। बरामद सामग्री में तीन कुकर बम, दो पाइप बम, तीन अमूल दूध के डिब्बों में तैयार बम, एक टिफिन बम, एक वॉकी-टॉकी सेट, दवाइयां, राशन और अन्य घरेलू सामान शामिल हैं।

बीडीएस टीम ने मौके पर ही सभी बमों को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, इन विस्फोटकों का इस्तेमाल सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की योजना थी। घटना के बाद थाना खल्लारी में अज्ञात माओवादियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और साजिश में शामिल नक्सलियों की तलाश तेज कर दी गई है।

रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी की मौत, जेल की सुरक्षा पर उठे सवाल

0

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर सेंट्रल जेल में हत्या के आरोपी कैदी ओमप्रकाश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 2016 से जेल में सजा काट रहा था। सोमवार सुबह जेलकर्मियों ने उसे फंदे से लटका पाया, जिसके बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पहले भी सवालों के घेरे में रही है। इसी साल जनवरी में एक अफ्रीकी ड्रग्स डीलर ने भी जेल में फांसी लगाकर जान दी थी, जबकि नवंबर 2024 में जेल में फायरिंग की घटना हो चुकी है। बार-बार हो रही घटनाओं ने जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे की असली वजह पता लगाने में जुटी है।

MP Shivpuri : बड़बोले नेताओं पर गिरी गाज……….

0

शिवपुरी  | मध्य प्रदेश में भाजपा नेतृत्व ने पार्टी अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। हाल ही में कुछ नेताओं द्वारा पार्टी और सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने पर शीर्ष नेतृत्व ने नाराजगी जताई है। इसी क्रम में पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी को भोपाल तलब किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और संगठन मंत्री ने प्रीतम लोधी को स्पष्ट शब्दों में समझाइश दी कि भाजपा एक अनुशासित दल है और व्यक्तिगत बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रीतम लोधी द्वारा अपने ही सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने से पार्टी असहज स्थिति में आ गई थी। हाईकमान ने संकेत दिए हैं कि यदि भविष्य में भी इस तरह की अनुशासनहीनता दोहराई गई, तो कड़ी कार्रवाई से पीछे नहीं हटा जाएगा।

MP Indore News : संत समाज ने लाल मिर्च यज्ञ कर मांगा पाकिस्तान के विनाश का वरदान…

0

इंदौर। MP Indore News : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में इंदौर में संत समाज ने अनोखे अंदाज में आक्रोश जताया। संतों ने लाल मिर्च से विशेष तांत्रिक यज्ञ कर पाकिस्तान के विनाश की कामना की। यज्ञ में “पाकिस्तान के पतन” के संकल्प के साथ आहुतियां दी गईं। संत समाज ने कहा कि आतंक की जड़ को खत्म करने के लिए देशवासियों का एकजुट होना जरूरी है। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। यज्ञ स्थल पर आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया और पाकिस्तान के नापाक मंसूबों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।

Breaking News : 29 अप्रैल को प्रदेशभर में बड़ा उलटफेर, नहीं होगी रजिस्ट्री, जानें क्यों….

0

रायपुर। Breaking News : छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालय सोमवार, 29 अप्रैल को बंद रहेंगे। इस दिन राज्य भर में किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री या नामांतरण का कार्य नहीं किया जाएगा। विभाग ने अपॉइंटमेंट ले चुके आवेदकों को पहले ही सूचना भेज दी है और नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

दरअसल, पंजीयन विभाग द्वारा अधिकारियों के लिए विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें तत्काल नामांतरण प्रक्रिया को बेहतर करने, नई गाइडलाइनों को लागू करने और जमीन के गाइडलाइन रेट की समीक्षा पर फोकस किया जाएगा। विभाग का मानना है कि इन बदलावों से भविष्य में लोगों को और अधिक सरल, पारदर्शी और तेज़ सेवा मिल सकेगी। सोमवार को रजिस्ट्री बंद रहने से अनुमान है कि करीब 15 हजार से ज्यादा पक्षकारों को असुविधा हो सकती है।

Modi Mann Ki Baat : आतंक के खिलाफ एकजुट है पूरा देश : पीएम मोदी

0

नई दिल्ली। Modi Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का दर्द साझा किया। पीएम मोदी ने कहा कि हर भारतीय का खून, हमले की तस्वीरें देखकर खौल रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह हमला आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है। पीएम ने भरोसा दिलाया कि आतंकवाद के खिलाफ जंग में देश की 140 करोड़ जनता की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

Success Story : बकरी चराने से UPSC टॉपर बनने तक : बिरुदेव की अद्भुत कहानी…

कोल्हापुर, महाराष्ट्र। Success Story : कभी बकरी चराने वाले बिरुदेव ने आज इतिहास रच दिया। खानाबदोश धनगर जनजाति से आने वाले बिरुदेव ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली। संघर्षों से भरी उनकी यह यात्रा एक छोटे से हादसे से शुरू हुई — जब मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखवाने थाने गए तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। उसी दिन बिरुदेव ने ठान लिया कि सिस्टम का हिस्सा बनना है और बदलाव लाना है। गरीबी, सीमित संसाधन और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद बिरुदेव ने हार नहीं मानी। आज वे लाखों युवाओं के लिए मिसाल बन गए हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया के खास मौके पर, रियल एस्टेट में बड़ा मुनाफा कमाने का मौका…

0

रायपुर। Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर में रियल एस्टेट सेक्टर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। परंपरागत रूप से सोना-चांदी खरीदने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में लोग जमीन और फ्लैट में निवेश कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि रियल एस्टेट अब न सिर्फ सुरक्षित निवेश का माध्यम है, बल्कि इसमें आने वाले सात-आठ सालों में 50 फीसदी से अधिक रिटर्न की संभावना भी दिख रही है। रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी के साथ-साथ लोग अब कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में भी रुचि ले रहे हैं।

Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर मूलांक के अनुसार खरीदें चीजें, धन की  नहीं होगी कमी ! जानें आपके लिए क्या शुभ - News18 हिंदी

रियल एस्टेट जानकारों के मुताबिक, जमीन में निवेश का क्रेज लगातार बढ़ रहा है क्योंकि इसमें स्थिरता के साथ दीर्घकालीन लाभ भी सुनिश्चित होता है। अक्षय तृतीया पर की गई संपत्ति खरीद को शुभ और लाभकारी माना जाता है, इसीलिए शहर के प्रोजेक्ट्स में बुकिंग तेज हो गई है।

विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि आने वाले समय में रायपुर जैसे उभरते शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं, जिससे मौजूदा निवेशक बड़ा फायदा उठा सकते हैं।

Bhopal Love Jihad Case : भोपाल लव जिहाद मामले में बड़ा खुलासा…

0

भोपाल। Bhopal Love Jihad Case : राजधानी भोपाल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां डांस क्लास की आड़ में लव जिहाद का जाल बिछाया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि एक गिरोह गरीब हिंदू युवतियों को पहले डांस सिखाने के बहाने नजदीकियां बढ़ाता, फिर नशे में धुत कर उनका यौन शोषण करता था।

मुख्य आरोपी साहिल खान, जो पन्ना जिले का रहने वाला है, ने अशोका गार्डन में डांस क्लास शुरू कर सिर्फ हिंदू लड़कियों को एडमिशन देना शुरू किया। युवतियों को बड़े सपने दिखाकर हुक्का लाउंज और पब में घुमाया जाता था। विश्वास जीतने के बाद उन्हें पार्टी के बहाने बुलाकर कमरे पर ले जाया जाता, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया जाता था।

सिर्फ यही नहीं, घटनाओं के वीडियो बनाकर पीड़िताओं को ब्लैकमेल भी किया जाता था। आरोपी फरहान खान, अली खान, शाजी उर्फ शम्सुद्दीन, अबरार और नबील के साथ मिलकर साहिल संगठित तरीके से लड़कियों का शोषण कर रहा था। फरहान को इस गिरोह का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। पूरे मामले ने भोपाल में हड़कंप मचा दिया है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।