Indore News : वंदे भारत की फिर उठी मांग, सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र…

इंदौर। Indore News : इंदौर से मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग एक बार फिर तेज़ हो गई है। देश की पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर यह मांग दोहराई है। उन्होंने सुझाव दिया है कि वर्तमान में रात में चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस को दिन में संचालित किया जाए, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके।

Indore News : सुमित्रा महाजन ने पत्र में लिखा है कि इंदौर और मुंबई के बीच तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल सेवा की लंबे समय से ज़रूरत महसूस की जा रही है। इससे पहले भी उन्होंने करीब 15 महीने पहले रेल मंत्रालय को इसी विषय में पत्र भेजा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। महाजन ने वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन को इंदौर से मुंबई के बीच चलाने की मांग करते हुए यात्रियों की संख्या और मार्ग की व्यस्तता का हवाला भी दिया।

रेल यात्रियों और इंदौरवासियों में इस मांग को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रेल मंत्रालय इस बार क्या फैसला लेता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories