IPL 2026 में हेनरिक क्लासन का जलवा, इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की उठी मांग

0
75

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : IPL 2026 में हेनरिक क्लासन का बल्ला जमकर बोल रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान फिर से अपनी ओर खींच लिया है। अब उनके शानदार प्रदर्शन के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की मांग भी उठने लगी है।

गौरतलब है कि क्लासन ने पिछले साल महज 33 वर्ष की उम्र में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। लेकिन IPL 2026 में जिस तरह से उन्होंने रन बनाए हैं, उसने पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को भी प्रभावित कर दिया है।

केविन पीटरसन ने दी वापसी की सलाह

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को सलाह दी है कि वह हेनरिक क्लासन से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को लेकर बातचीत करे।

पीटरसन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि साउथ अफ्रीका अब तक कोई क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया है। ऐसे में क्लासन जैसे अनुभवी और विस्फोटक बल्लेबाज की वापसी टीम के लिए बड़ा बदलाव ला सकती है।

उन्होंने कहा कि क्लासन अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को ऐतिहासिक खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में शामिल

हेनरिक क्लासन इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक 9 पारियों में 59.14 की औसत और 157.41 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। खास बात यह है कि IPL 2026 के टॉप-5 रन स्कोरर्स में क्लासन इकलौते मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। बाकी सभी खिलाड़ी ओपनिंग करते हैं।उनकी लगातार आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें ऑरेंज कैप की दौड़ में भी मजबूत दावेदार बना दिया है।

एबी डीविलियर्स ने भी की तारीफ

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने भी क्लासन के प्रदर्शन की खुलकर सराहना की है।डीविलियर्स ने कहा कि क्लासन IPL 2026 में ओपनिंग बल्लेबाजों को रन और स्ट्राइक रेट दोनों में चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने मैच की परिस्थितियों के अनुसार जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की है और बिना पावरप्ले का फायदा उठाए टॉप रन स्कोरर्स में शामिल होना बड़ी उपलब्धि है।
Read more : IPL मैच देखने पहुंचे विनोद कांबली! वायरल वीडियो ने फैंस को किया भावुक…

क्या फिर ब्लू-ग्रीन जर्सी में दिखेंगे क्लासन?

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर क्लासन इसी फॉर्म को जारी रखते हैं, तो साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड उन पर दोबारा विचार कर सकता है। अगले साल होने वाले ICC टूर्नामेंट को देखते हुए अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत भी टीम को महसूस हो सकती है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हेनरिक क्लासन एक बार फिर साउथ अफ्रीका की जर्सी में मैदान पर उतरते हैं या नहीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here