Raipur Crime : रायपुर में चिट्टा तस्करी का खुलासा, लाखों की हेरोइन और थार वाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लाखों रुपये का चिट्टा, एक थार वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी का खुलासा भी जल्द किया जाएगा।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक थार गाड़ी में शहर में चिट्टा बेचने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा और तलाशी के दौरान 18.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 3.60 लाख रुपये आंकी गई है।

Raipur Crime : कार्रवाई के दौरान एक थार वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इन मोबाइल फोन के जरिए नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Raipur Crime : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से शहर में नशे की सप्लाई कर रहे थे और खासकर युवाओं को निशाना बनाते थे। फिलहाल उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Raipur Crime : पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। लगातार कार्रवाई के जरिए नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *