Tuesday, May 19, 2026
35.1 C
Raipur

Red Fort Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, पुलवामा में आतंकी उमर नबी के घर को IED से उड़ाया

Red Fort Delhi Blast/नई दिल्ली : दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने मुख्य साजिशकर्ता आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद के पुलवामा स्थित घर को IED ब्लास्ट के जरिए नष्ट कर दिया। आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ की गई।

पुलवामा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई
सुरक्षा एजेंसियों ने पुलवामा के गांव में स्थित उमर मोहम्मद के घर को पहले घेराबंदी कर खाली करवाया और उसके बाद नियंत्रित तरीके से IED विस्फोट किया।

Read More : CM Mohan Yadav Today : बड़वानी दौरे पर सीएम मोहन यादव, बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल….

Red Fort Delhi Blast अधिकारियों के अनुसार, यह घर आतंक की गतिविधियों में सीधे तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था और ब्लास्ट की साजिश रचने में इसकी भूमिका सामने आई थी।
डॉ. उमर मोहम्मद को दिल्ली ब्लास्ट का मुख्य गुनहगार माना जा रहा है और एजेंसियों ने उसके नेटवर्क को तोड़ने के लिए यह निर्णायक कदम उठाया।

फरीदाबाद में मिली ब्लास्ट से जुड़ी दूसरी कार
Red Fort Delhi Blast जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा उस समय हुआ जब ब्लास्ट से जुड़ी दूसरी संदिग्ध कार फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पार्किंग में खड़ी मिली। यह कार डॉ. शाहीन शाहिद के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसे ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, शाहीन और उसके भाई जावेद का इस मॉड्यूल में अहम रोल था।एजेंसियों को शक है कि ब्लास्ट की योजना इसी यूनिवर्सिटी परिसर में बनाई गई थी। पुलिस ने यूनिवर्सिटी से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Read More : IND vs SA: ईडन गार्डन्स में मुकाबला शुरू, बावुमा ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

जम्मू-कश्मीर से दो हाइब्रिड आतंकियों की गिरफ्तारी
दिल्ली ब्लास्ट की जांच का दायरा जम्मू-कश्मीर तक फैल चुका है। सोपोर से एजेंसियों ने दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनसे भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है, जिससे यह साफ हो रहा है कि नेटवर्क व्यापक और कई राज्यों तक फैला हुआ था।

केंद्र सरकार का सख्त रुख
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एजेंसियों को ब्लास्ट से जुड़े हर साजिशकर्ता को ढूंढकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की बात कही है।

खुफिया एजेंसियां, एनआईए, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और अन्य सुरक्षा बल मिलकर इस केस की गहन जांच कर रहे हैं, और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories