Thursday, May 28, 2026
35.4 C
Raipur

IND vs SA: ईडन गार्डन्स में मुकाबला शुरू, बावुमा ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

IND vs SA/कोलकाता : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसके साथ भारतीय टीम को इस मैच में पहले गेंदबाजी करनी पड़ी। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI को लेकर फैन्स में काफी उत्सुकता थी, और मुकाबला शुरू होने से पहले ही बड़े बदलाव देखने को मिले।

IND vs SA  ऋषभ पंत की टीम इंडिया में धमाकेदार वापसीभारतीय टीम की प्लेइंग-XI में सबसे बड़ा बदलाव विकेटकीपर ऋषभ पंत की वापसी के रूप में देखने को मिला। पंत को मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान दाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट और इसके बाद वेस्टइंडीज सीरीज भी मिस की थी। अब लंबे अंतराल के बाद पंत की वापसी भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

Read More : Sri Lanka Cricket : बम ब्लास्ट के बाद पाक छोड़ने पर अड़े खिलाड़ी, श्रीलंकाई बोर्ड ने दी धमकी, खेलो वर्ना…

साई सुदर्शन को नहीं मिला मौका, वॉशिंगटन सुंदर तीसरे नंबर पर
इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को मौका नहीं दिया गया है, जो हाल के मैचों में नंबर-3 पर जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनकी जगह टीम ने वॉशिंगटन सुंदर को प्राथमिकता दी है, और संभावना है कि सुंदर इस मैच में भारत के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। तेज गेंदबाज आकाश दीप और बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को भी प्लेइंग-XI में जगह नहीं मिली।

भारतीय टीम चार विशेषज्ञ बल्लेबाजों, एक विकेटकीपर, तीन स्पिन ऑलराउंडर, एक स्पेशलिस्ट स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है।

साउथ अफ्रीका को रबाडा की कमी खलेगी
IND vs SA साउथ अफ्रीका की टीम में बड़ा झटका तब लगा जब तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इंजरी के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए। उनकी अनुपस्थिति में टीम दो स्पेशलिस्ट स्पिनर्स और चार ऑलराउंडर्स के साथ मैदान में उतरी है। यह संयोजन भारतीय परिस्थितियों को देखते हुए समझदारी भरा माना जा रहा है।

Read More : Women’s cricket team : विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम ने जीत के बाद महाकाल बाबा के दरबार में टेका मत्था

दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
(नोट: साई सुदर्शन टीम स्क्वॉड में हैं, लेकिन प्लेइंग-XI में जगह नहीं मिली।)

साउथ अफ्रीका
एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने, साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज।

ईडन गार्डन्स पर भारत का मजबूत रिकॉर्ड
IND vs SA भारत और साउथ अफ्रीका 15 साल बाद इस मैदान पर आमने-सामने हैं। इससे पहले 1996 से 2010 के बीच यहां तीन टेस्ट खेले गए, जिनमें भारत ने 2-1 से बढ़त बनाई थी। भारतीय सरज़मीन पर दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 19 टेस्ट में भारत ने 11, जबकि साउथ अफ्रीका ने 5 जीते हैं। तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

सीरीज के पहले टेस्ट से ही माहौल रोमांचक हो चुका है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि बल्लेबाजी चुनकर साउथ अफ्रीका कितना बड़ा स्कोर खड़ा कर पाता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Latest YouTube Shorts

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories