BSNL 4G network : पीएम मोदी ने लॉन्च किया BSNL का स्वदेशी 4G, 97,500 मोबाइल टावरों का उद्घाटन

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा से BSNL के स्वदेशी 4G नेटवर्क का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने 97,500 मोबाइल टावरों का भी उद्घाटन किया, जिनमें से 92,600 टावर सीधे 4G नेटवर्क पर काम करेंगे। इस परियोजना पर लगभग 37,000 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

BSNL 4G सेवा पूरी तरह भारतीय तकनीक पर आधारित है और भविष्य में इसे आसानी से अपग्रेड किया जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार इस लॉन्च से करीब 20 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़ेंगे और 26,700 से अधिक गांवों को डिजिटल कनेक्टिविटी मिलेगी, जिनमें 2,472 गांव केवल ओडिशा में शामिल हैं।

Read More : CG News : राजनांदगांव में स्वच्छता दीदियों ने घर-घर कचरा पृथककरण पर दी प्रशिक्षण

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहल डिजिटल इंडिया विजन को और मजबूत करेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने ओडिशा के विकास पर भी जोर देते हुए कहा कि राज्य आने वाले दशकों में समृद्धि की ओर बढ़ेगा और केंद्र सरकार ने हाल ही में यहां दो सेमीकंडक्टर यूनिट्स और एक सेमीकंडक्टर पार्क को मंजूरी दी है।

Read More : Intelligence Bureau : IGI एयरपोर्ट पर विदेशी बहरूपिए का पर्दाफाश, आईबी ने पकड़ा दक्षिण भारत गिरोह, भारतीय दस्तावेजों में छेड़छाड़!

BSNL अधिकारियों का कहना है कि यह क्लाउड-बेस्ड नेटवर्क है, जो भविष्य में और भी सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जा सकता है। यह परियोजना भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *