CG News : राजनांदगांव में स्वच्छता दीदियों ने घर-घर कचरा पृथककरण पर दी प्रशिक्षण

0
138

राजनांदगांव। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा चलाए जा रहे अभियान में स्वच्छता दीदियों ने शहरवासियों को घर में ही गीला और सुखा कचरा अलग रखने के लिए जागरूक किया।

नगर निगम के महापौर श्री मधुसूदन यादव और आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अभियान के तहत स्वच्छता दीदियों ने एकलव्य विद्यालय और आई.टी.आई. पेण्ड्री के विद्यार्थियों को भी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को गीला कचरा से कंपोस्ट खाद बनाने और सही डस्टबिन (हरा-गीला, नीला-सुखा) में कचरा रखने की जानकारी दी गई।

Read More : Intelligence Bureau : IGI एयरपोर्ट पर विदेशी बहरूपिए का पर्दाफाश, आईबी ने पकड़ा दक्षिण भारत गिरोह, भारतीय दस्तावेजों में छेड़छाड़!

महापौर यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नागरिकों को कचरा पृथककरण की आदत डालना और शहर में स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और स्वच्छता में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Read More : MP News : धार में दिल दहलाने वाली वारदात – मां के सामने 5 साल के बच्चे का सिर काटकर हत्या

स्वच्छता दीदियां प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कर इसे एस.एल.आर.एम. सेंटर में पृथक करती हैं, जिससे शहर का कचरा वैज्ञानिक तरीके से निष्पादित होता है और निगम की आय में वृद्धि भी होती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here