Tuesday, August 25, 2026
Home Bihar Election Bihar Election Result : 205 सीटों के रुझान जारी, NDA 135 तो...

Bihar Election Result : 205 सीटों के रुझान जारी, NDA 135 तो महागठबंधन 65 पर आगे, आरजेडी-बीजेपी में सीधी टक्कर

bihar election
bihar election

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए बढ़त बनाता दिख रहा है। राज्य की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था, जिसके अब निर्णायक नतीजे सामने आने लगे हैं। यह चुनाव नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की प्रतिष्ठा से जुड़ा होने के कारण बेहद रोमांचक माना जा रहा है। शुरुआती रुझान में NDA को बहुमत मिलता दिख रहा है। NDA 138 सीटों पर और महागठबंधन 68 सीटों पर आगे चल रही है।

मतगणना की तैयारियाँ और प्रक्रिया
चुनाव आयोग ने बिहार के 38 प्रशासनिक और 2 पुलिस जिलों में कुल 46 काउंटिंग सेंटर बनाए हैं। हर केंद्र पर 15 टेबलें लगाई गई हैं, जिनमें से 14 ईवीएम की गिनती के लिए और एक टेबल सहायक निर्वाचन अधिकारी के अधीन रहेगी। प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइज़र, एक असिस्टेंट और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किया गया है।

Read More: Bihar elections : ट्रेन यात्री के बैग से 60 लाख रुपये बरामद, पुलिस जांच में चुनावी एंगल पर भी नजर

सबसे पहले रुझान मोकामा और बाढ़ विधानसभा क्षेत्रों से सामने आने वाले हैं। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 122 सीटें है, जिसे पाने के लिए एनडीए और महागठबंधन दोनों गठबंधनों ने पूरी ताकत झोंकी है।

मुख्य सीटों पर शुरुआती रुझान
शुरुआती रुझानों के अनुसार, कई अहम सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

  • बीजेपी: राजनगर, औराई, बरूराज, साहेबगंज, कुम्हरार में आगे।
  • आरजेडी: बनियापुर, दानापुर समेत कई सीटों पर बढ़त।
  • कांग्रेस: बिक्रम सीट पर आगे चल रही है।
  • कई जगहों पर बड़ा उलटफेर भी देखने को मिल रहा है।
  • कोचाधामन से आरजेडी के मुहाहिद आलम आगे।
  • कुम्हरार से जन सुराज पार्टी के केसी सिन्हा बढ़त बनाए हुए।
  • कुढ़नी से बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता आगे।
  • महाराजगंज से आरजेडी के विशाल जायसवाल बढ़त में।
  • महनार से जेडीयू के उमेश कुशवाहा आगे।
  • आरा से बीजेपी के संजय टाइगर बढ़त पर हैं।

खगड़िया और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति
सुपौल जिले की छातापुर सीट पर बीजेपी अग्रणी है, जबकि निर्मली, पिपरा और सुपौल सीटों पर जेडीयू की बढ़त बनी हुई है।खगड़िया जिले में एनडीए खगड़िया, अलौली और बेलदौर सीटों पर आगे है, जबकि परबत्ता सीट पर आरजेडी ने बढ़त ले रखी है।

Read More: Bihar Election Voting : बिहार चुनाव के दूसरे चरण में टूटे वोटिंग के पुराने रिकॉर्ड, पांच बजे तक 67.14% वोटिंग

पातेपुर से बीजेपी के लखेन्द्र रौशन, महुआ से एलजेपी के संजय सिंह, मोहीउद्दीनगर से आरजेडी की एज्या यादव, नबीनगर से जेडीयू के चेतन आनंद और नोखा से जेडीयू के नगेंद्र चंद्रवंशी आगे चल रहे हैं।

किसकी बनेगी सरकार?
उच्च मतदान और कई सीटों पर कड़ी टक्कर को देखते हुए साफ है कि इस चुनाव में कई दिलचस्प मोड़ आना बाकी हैं। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है—जहाँ नीतीश पूरे आत्मविश्वास में हैं, वहीं तेजस्वी यादव ने तो 18 नवंबर को शपथ लेने तक का दावा कर दिया है।

चुनाव का अंतिम परिणाम यह तय करेगा कि बिहार की सत्ता की चाबी किस गठबंधन के हाथ में जाती है—एनडीए के पास सत्ता बनाए रखने का मौका है, जबकि महागठबंधन सत्ता वापसी की उम्मीद में है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here