CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक…

CG Weather Update : रायपुर। दस साल के रिकार्ड को पीछे छोड़ते हुए 28 मई को सुकमा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे राज्य को अलविदा कह रहा है। मानसून ने 139 दिन राज्य में सक्रिय रहने के बाद कांकेर से विदाई शुरू कर दी है। अगले दो दिन के भीतर यह रायपुर और एक सप्ताह के अंदर अंबिकापुर से भी विदाई ले सकता है।

READ MORE : Horoscope Today 14 October 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

CG Weather Update : इस मानसून के दौरान प्रदेश में कुल 1242 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसमें सर्वाधिक 1579 मिमी बारिश बलरामपुर जिले में हुई। सामान्यत: मानसून की विदाई 5 अक्टूबर को होती है, लेकिन इस बार यह 6 दिन लेट होकर 13 अक्टूबर को कांकेर से शुरू हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अनुकूल परिस्थितियों के चलते अगले एक हफ्ते के भीतर पूरे छत्तीसगढ़ से मानसून विदा हो जाएगा।

पिछले 24 घंटों का हाल:
प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 32.5°C और सबसे कम पेंड्रा रोड में 17.8°C रिकॉर्ड किया गया। भैरमगढ़ में 4 सेमी बारिश दर्ज हुई, वहीं बीजापुर में 3 सेमी, गंगालूर में 2 सेमी और सुकमा व छिंदगढ़ में 1 सेमी बारिश हुई।

आज का मौसम:
मौसम विभाग ने चेताया है कि राज्य के दक्षिणी हिस्सों में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट रहेगी, लेकिन विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।

READ MORE : Breaking News : ट्रेन में छिपाकर ले जाया जा रहा था करोड़ों का सोना–चांदी, RPF और DRI की संयुक्त छापेमारी में खुलासा

रायपुर का हाल:
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है और हल्की बारिश के आसार हैं। तापमान 23°C से 32°C के बीच रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़वासियों को अब गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है और मानसून की विदाई के साथ मौसम में नया बदलाव दिखाई दे रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories