CM Yadav Schedule Today : मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज का कार्यक्रम, देखें पूरा शेड्यूल….

CM Yadav Schedule Today : भोपाल | मुख्यमंत्री मोहन 14 अक्टूबर, 2025 (मंगलवार) को बागली (जिला देवास) और भोपाल में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दिन की शुरुआत प्रातः 10:15 बजे एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क (समत्व) से ब्रीफिंग के साथ होगी।

READ MORE : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक…

CM Yadav Schedule Today : मुख्यमंत्री मंत्रालय में 10:30 बजे आगमन करेंगे, जिसके बाद 10:45 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग और 11:00 बजे कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12:30 से 01:00 बजे तक मंत्रालय में विभिन्न मुलाकातें निर्धारित हैं।

मुख्यमंत्री 01:00 बजे पार्टी कार्यालय, भोपाल आगमन करेंगे और 01:35 बजे रवीन्द्र भवन, भोपाल में राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में भाग लेंगे।

03:10 बजे स्टेट हैंगर भोपाल आगमन और 03:30 बजे हेलीकॉप्टर से बागली (जिला देवास) के लिए प्रस्थान होगा। बागली में मुख्यमंत्री सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण, नेमावर समूह जलप्रदाय योजना का शुभारंभ और विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण/भूमिपूजन करेंगे।

READ MORE : Breaking News : ट्रेन में छिपाकर ले जाया जा रहा था करोड़ों का सोना–चांदी, RPF और DRI की संयुक्त छापेमारी में खुलासा

सायं 05:20 बजे हेलीकॉप्टर से स्टेट हैंगर भोपाल लौटेंगे और 06:05 बजे निवास आगमन होगा। दिन का समापन रात्रि 08:30 बजे राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह, खंडवा में वीसी के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होकर होगा।

मुख्यमंत्री मोहन का यह दौरा प्रदेश के शिक्षा, स्वच्छता, जलप्रदाय और विकास योजनाओं पर विशेष ध्यान देने वाला बताया जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories