Gwalior News: ग्वालियर में जमीन माफियाओं की गुंडागर्दी: पुलिस की 14 बीघा जमीन पर कब्जा, फार्म-फोर कॉलोनी बनाकर बेच रहे प्लॉट”

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर/भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर में भू -माफिया सरकारी और चरनोई की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं..लेकिन राजस्व विभाग उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है…लेकिन अब माफियाओं ने पुलिस की ही जमीन पर कब्जा कर लिया है… जमीन पर कब्जा होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है… ग्वालियर के भिंड रोड पर स्थित जडेरुआ गांव के सर्वे नंबर की पुलिस विभाग की 14 बीघा जमीन है.. इस जमीन का 2007 से कैश हाई कोर्ट में चल रहा है..अब इस जमीन पर भू माफिया फार्म – फोर कॉलोनी बताकर महंगे दामों में प्लाट बेच रहे हैं.

 

Gwalior News: पूरी जगह की साफ सफाई कर मुरम की सड़क भी माफिया के द्वारा डाली गई है…वहां नई कॉलोनी जैसा दृश्य देखने को मिल रहा है..जब इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने इस जमीन पर बोर्ड लगाया है.. वार्ड पर यह लिखकर दर्शाया गया है कि यह जमीन ग्वालियर पुलिस विभाग की है. और इसका मामला कोर्ट में चल रहा है..

 

Gwalior News: इस जमीन पर निर्माण और क्रय करना पूरी तरह अवैध है..इस मामले में पुलिस का कहना है कि पूरा मामला 2007 से कोर्ट में चल रहा है.. मौके पर पहुंच कर देखा तो कुछ लोग ने जगह की साफ सफाई कर रहे थे.. उनको रोका गया है… जब तक कोर्ट का निर्णय नहीं आ जाता तब तक उस पर किसी तरह की खरीद बिक्री पूरी तरह से अवैध है..इसके साथ ही जो लोग कॉलोनी काट रहे हैं उन पर कार्यवाही की जाएगी..

 

Gwalior News: पुलिस की भिंड रोड स्थित सिदेश्वर मंदिर से सटी हुई जडेरूआ गांव के सर्वे नंबर की 14 बीघा जमीन है…जिस पर रामसेवक गुप्ता ने जमीन पर अपना दावा पेश किया था.. और एक पक्षी विक्री हो गई..शासन ने कोर्ट में आवेदन लगाया.. लेकिन राहत नहीं मिली.. 2007 में शासन ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई और अधिवक्ताओं का परिवर्तन किया गया..2008 में रामसेवक की मौत के बाद यह मामला ठंडा पड़ गया.. हाई कोर्ट ने कहा कि मृत व्यक्ति पर कोई केस नहीं बनता है..अब पुलिस ने दोबारा इस केस को री-स्टोर किया है.. हाई कोर्ट ने इस केस में अंतिम निर्णय के लिए एक महीने का समय मांगा है..पुलिस की 14 बीघा जमीन इन सर्वे नंबरों पर है..वह इस तरह है. 100,104,105,122,123,126,133,141,144,171 ..

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *