Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Indore M.P Crime : इंदौर के पलासिया क्षेत्र के फ्लैट में घुसकर चाकूबाजी,...

M.P Crime : इंदौर के पलासिया क्षेत्र के फ्लैट में घुसकर चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पलासिया थाना क्षेत्र का है, जहां एक फ्लैट में घुसकर युवक पर जानलेवा चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 फ्लैट में घुसकर किया हमला

फरियादी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ फ्लैट में बैठा हुआ था। इसी दौरान पंकज और उसके दो साथी वहां पहुंचे और बिना किसी ठोस कारण के विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने राजेश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 घायल युवक का अस्पताल में इलाज

हमले के बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Read More : M.P News : बुरहानपुर में कांग्रेस का नगर निगम घेराव, महापौर के खिलाफ नारेबाजी

 तीनों आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हमले के पीछे की वास्तविक वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here