बिलासपुर: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने किया सुसाइड, फंदे से लटकता मिला शव, जांच जारी

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक युवक का शव किराए के मकान के बंद कमरे में मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

किराए के कमरे में अकेले रह रहा था युवक

मृतक की पहचान आकाश कुमार पंडा (26 वर्ष) निवासी अमलीडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। वह सरकंडा के कपिल नगर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सोमवार शाम उसके दोस्त कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने और मोबाइल पर कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर खिड़की से देखने पर युवक अचेत अवस्था में लटका दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Read More : CGPSC 2025: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 22 फरवरी को परीक्षा, जानें जरुरी गाइडलाइन

पुलिस ने सुसाइड नोट किया जब्त

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवक ने माता-पिता से माफी मांगते हुए खुद को उनके सपनों पर खरा न उतर पाने की बात लिखी है। बहन के लिए भी भावनात्मक संदेश लिखा गया है। नोट को जब्त कर जांच में शामिल किया गया है।

मानसिक तनाव की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक किसी परीक्षा परिणाम को लेकर मानसिक तनाव में था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान, सुसाइड नोट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories