Friday, May 22, 2026
43.1 C
Raipur

Agarwal Samaj : इष्ट देव पर टिप्पणी से भड़का सर्व अग्रवाल समाज: रायपुर में उमड़ा जनसैलाब, 72 घंटे में ‘रासुका’ लगाकर गिरफ्तारी की मांग

Agarwal Samaj :  रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक अभूतपूर्व जन सैलाब देखने को मिला, जहां सर्व अग्रवाल समाज द्वारा आहूत ‘महाआंदोलन’ को व्यापक सर्व समाज का समर्थन मिला। यह विशाल धरना-प्रदर्शन इष्ट देव पर कीचड़ उछालने वाले अराजक तत्व की तत्काल गिरफ्तारी और उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाए जाने की मांग को लेकर अग्रसेन चौक, समता कॉलोनी में आयोजित किया गया।

महाआंदोलन को मिला सर्व समाज का भारी समर्थन
अग्रवाल समाज के इस विरोध प्रदर्शन को सिंधी समाज, सिख समाज, ब्राह्मण समाज, माहेश्वरी समाज, नामदेव समाज, उत्कल समाज समेत लगभग 25 से अधिक समाजों का भारी समर्थन मिला। हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर एकजुटता दिखाते हुए अपना तीव्र विरोध दर्ज किया। यह आंदोलन राष्ट्रीय एवं राजकीय गीत के वंदन के साथ प्रारंभ हुआ, जिसने इसे एक राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत आंदोलन का रूप दिया। इस सामाजिक सद्भाव और समरसता की स्थापना के लिए दिए गए एक दिवसीय धरने में विभिन्न समाजों के प्रमुखों ने मंच साझा किया।

Agarwal Samaj72 घंटे का अल्टीमेटम: ‘रासुका’ और गिरफ्तारी की मांग
डॉ. अशोक अग्रवाल एवं मनमोहन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि सर्व अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने संयुक्त रूप से यह मांग की है कि 72 घंटे के अंदर अमित बघेल पर रासुका लगाकर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आगे जरूरत पड़ने पर पूरे छत्तीसगढ़ को बंद करने का आह्वान भी किया जाएगा। वक्ताओं ने एक स्वर में ऐसे अराजक तत्वों की न सिर्फ गिरफ्तारी बल्कि आजीवन कारावास की मांग अपने उद्बोधन में की।

वरिष्ठ नेताओं ने जुझारू कार्यकर्ताओं की सराहना की
इस महाआंदोलन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संरक्षक सियाराम अग्रवाल, अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अग्रवाल सभा के महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी योगेश अग्रवाल, हरिवल्लभ अग्रवाल, अमर अग्रवाल, संजय चौधरी, युवा अंकित अग्रवाल (खरसिया), प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल, मनोज गोयल (खरसिया), संजीव अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, भारती मोदी, ज्योति अग्रवाल (बिलासपुर), रिंकू केडिया, तरुण अग्रवाल, उदित अग्रवाल, आतिश अग्रवाल और शोभा केडिया ने विशेष मेहनत की, जिसका परिणाम राजधानी में उमड़े इस विशाल सैलाब के रूप में दिखाई दिया।

वक्ताओं ने अराजक तत्वों को बताया ‘कांसा चोर’
सभा को संबोधित करने वालों में रायगढ़ से राकेश अग्रवाल, सर्व समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक डॉ. उदयभान सिंह चौहान, सिंधी समाज से श्रीचंद सुंदरानी, सिख समाज से मनमोहन सैलानी, ब्राह्मण समाज से मुरारी मिश्रा, वैश्य महासम्मेलन के सीताराम अग्रवाल, जैन समाज से लोकेश चंद्रकांत जैन और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थोरानी सहित अनेक युवा एवं वरिष्ठ साथियों ने अपने विचार रखे।

Agarwal Samajसभी वक्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि, “हम छत्तीसगढ़ महतारी का सदैव वंदन करते हैं, लेकिन यह व्यक्ति मूर्ति को लांघकर महतारी को अपमानित कर रहा है।” वक्ताओं ने आरोपी पर ‘कांसा चोर’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि बूढ़ा देव की मूर्ति बनाने के नाम पर इसने कांसा चोरी की है। उन्होंने कहा कि आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत 36 से अधिक केस लंबित हैं, इसलिए इस पर रासुका लगनी ही चाहिए।

प्रदेश भर से मिला व्यापक समर्थन
आंदोलन को विशेष समर्थन देने के लिए राजनंदगांव से शरद अग्रवाल के नेतृत्व में, दुर्ग से महेंद्र सेक्सरिया के नेतृत्व में, भिलाई से बंशी अग्रवाल के नेतृत्व में, धमतरी से दयाराम अग्रवाल के नेतृत्व में, कोरबा से बजरंग अग्रवाल की टीम तथा बसना, पिथौरा, सारंगढ़, रायगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से अग्रवाल समाज की टीमें लगातार धरना स्थल पर मौजूद रहीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatarpur  में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Chhatarpur में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories