Baahubali : द एपिक’ का तगड़ा धमाका — देश-विदेश में छाया भारतीय सिनेमा का जादू

VIKASH KHALKHO
Baahubali

Baahubali : मुंबई : एस.एस. राजामौली ने ‘बाहुबली’ के 10 साल पूरे होने पर दोनों फिल्मों को जोड़कर ‘बाहुबली – द एपिक’ के रूप में पेश किया। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया और एक बार फिर अपनी एपिक कहानी का जलवा साबित किया।

‘बाहुबली- द एपिक’ ने तीन दिन में बनाए रिकॉर्ड – जब ‘बाहुबली’ पहली बार थिएटर्स में आई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि ये कहानी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एपिक फिल्मों में शुमार होगी। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दर्शकों को ऐसा सिनेमेटिक अनुभव दिया जो हमेशा यादगार रहेगा। अब ‘बाहुबली’ के 10 साल पूरे होने पर राजामौली ने दोनों फिल्मों को जोड़कर ‘बाहुबली – द एपिक’ के रूप में फिर पेश किया है। नई शक्ल में आई यह फिल्म टेक्निकली री-रिलीज है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा पहले जैसा ही है। इंडिया से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक फिल्म तगड़े धमाके कर रही है।

Baahubali : बाहुबली- द एपिक’ ढेर सारी फिल्मों की भीड़ के बीच थिएटर्स में पहुंची. बॉलीवुड की दिवाली रिलीज ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अभी भी थिएटर्स में हैं. साथ ही परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’ शुक्रवार को थिएटर्स में पहुंच गई. ‘कांतारा चैप्टर 1’ एक महीने बाद भी दमदार कमाई कर रही है. और साउथ में कम से कम आधा दर्जन फिल्में थिएटर्स में पकड़ बनाए हुए हैं.

Bahubali 2 Movie Review: भव्‍यता से भरी युद्ध और रोमांस की कहानी |

इन सबके बीच 10 साल पुरानी कहानी री-रिलीज में लेकर आई ‘बाहुबली- द एपिक’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की. इसने शुक्रवार को ऑलमोस्ट डबल डिजिट के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी. शनिवार को फिल्म का कलेक्शन थोड़ा सा कम हुआ और रविवार को दो बड़े क्रिकेट मैच की वजह से, दोपहर बाद से थिएटर्स में दर्शक कम होने लगे. सैकनिल्क के अनुसार, फिर भी ‘बाहुबली- द एपिक’ ने पहले वीकेंड में 24 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन किया है. बीते वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर दूसरी किसी फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की है.

READ MORE : National Anthem : दुर्ग में गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ का जयघोष: सामूहिक गायन के लिए जोर-शोर से तैयारियां

‘बाहुबली- द एपिक’ का इंटरनेशनल धमाका
Baahubali : वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से बीते वीकेंड के अनुमान सामने आ गए हैं. कमाल ये है कि दस साल बाद री-रिलीज हुई फिल्म ने, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर टॉप 10 में जगह बना ली. अनुमान है कि इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 44 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इस कमाई के साथ इस वीकेंड में ‘बाहुबली- द एपिक’ इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर आठवें नंबर पर रही. इसेक साथ ही ये पहली इंडियन फिल्म बन चुकी है जिसने री-रिलीज पर वर्ल्डवाइड टॉप 10 में जगह बनाई है.

READ MORE : Organizational elections : शाजापुर युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव : जयंत सिकरवार फिर बने जिलाध्यक्ष, यश घनघोरिया प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

री-रिलीज के सारे रिकॉर्ड टूटे
Baahubali : अभी तक री-रिलीज पर सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बॉलीवुड फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के नाम है. पहले 2016 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी. मगर 2025 में री-रिलीज पर ये तगड़ी हिट साबित हुई और इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 41 करोड़ रुपये था. मगर अब ‘बाहुबली- द एपिक’ ने 44 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन के साथ इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है. राजामौली की फिल्म अब री-रिलीज पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन चुकी है.

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *