Saturday, August 29, 2026
Home Entertainment Hanuman Ansh Box Office: नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित ‘हनुमान...

Hanuman Ansh Box Office: नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर उड़ान, 22 दिनों में 18.38 करोड़ नेट कलेक्शन

मुंबई। Nishaanebaz.com-Hanuman Ansh Box Office: सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़े बजट और भारी-भरकम स्टार कास्ट वाली फिल्में लगी हुई हैं, लेकिन इन सबके बीच भक्ति के रस से सराबोर एक छोटी सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित चमत्कार कर रही है। हम बात कर रहे हैं हालिया रिलीज फिल्म ‘हनुमान अंश’ की। महज 2 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 22 दिनों के भीतर लागत से कई गुना अधिक कमाई करके एक नया इतिहास रच दिया है।

फिल्म की बॉक्स ऑफिस यात्रा की शुरुआत काफी धीमी रही थी। शुरुआती दो हफ्तों में इसे बेहद सीमित दर्शक मिले और इसकी कमाई महज लाखों में ही सिमटी रही। लेकिन रिलीज के तीसरे हफ्ते से फिल्म के वर्ड ऑफ माउथ और भक्तिमय विषय के चलते ऐसा उछाल देखने को मिला जिसने ट्रेड विश्लेषकों को हैरान कर दिया। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में मात्र 0.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर एक अभूतपूर्व फेरबदल हुआ और फिल्म ने अकेले तीसरे सप्ताह में 10.40 करोड़ रुपये की छप्परफाड़ कमाई कर डाली।

Read More : Rahul Gandhi On Kharge Issue: राहुल गांधी का बीजेपी-आरएसएस पर तीखा हमला: हल्द्वानी में खरगे जी का ‘शुद्धिकरण’ एक क्रिमिनल ऑफेंस, तुरंत दर्ज हो FIR

फिल्म ने अपनी रिलीज के 22वें दिन (तीसरे शुक्रवार) को अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन दर्ज किया। सैकनिल्क (Sacnilk) की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 22वें दिन 6.50 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। इस आंधी के साथ ही फिल्म का भारत में 22 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 18.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इसका ऑल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 21.65 करोड़ रुपये हो चुका है।

Read More : Indore Crime: इंदौर में बुजुर्ग की सेवा के नाम पर चोरी, केयरटेकर ने उड़ाए लाखों के जेवर; पुलिस ने दबोचा

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ का कुल निर्माण बजट लगभग 2 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से देखें तो फिल्म ने 22 दिनों में 18.38 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर कुल 16.38 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। अगर प्रतिशत के हिसाब से देखें तो इस फिल्म ने अपनी लागत पर 819% का तगड़ा रिटर्न हासिल किया है और यह आधिकारिक तौर पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

Read More : Raipur Family Court Verdict: जूडियो में कार्यरत मां के संघर्षों को कोर्ट ने सराहा, 10 वर्षीय पुत्री और 7 वर्षीय पुत्र की कस्टडी पर बड़ा निर्णय

विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘हनुमान अंश’ प्रसिद्ध संत श्री नीम करौली बाबा (जिन्हें श्रद्धालु महाराज जी के नाम से पूजते हैं) के जीवन, अध्यात्म और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित है। फिल्म में नीम करौली बाबा के मुख्य किरदार में शोभिनव सत्या ने अपनी अभिनय प्रतिभा की छाप छोड़ी है। उनके साथ विहान एस हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के रस्तोगी और गुलशन पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण स्वयंभू मीडिया नेटवर्क के तहत रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नागर और विशाल चतुर्वेदी द्वारा किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here