Saturday, March 7, 2026
21 C
Raipur

Bacheli News : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल में नवप्रवेशी बच्चों का मनाया शाला प्रवेशोत्सव, कलेक्टर ने कही ये बात

Bacheli News : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली : आज मुख्यालय के आंवराभाटा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम हाई स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव गरिमापूर्ण एवं उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, उपाध्यक्ष गुप्त कैलाश मिश्रा, कलेक्टर श्री श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, ने अपने संबोधन में कहा कि 2 महिनों के ग्रीष्मावकाश के पश्चात आज 16 जून से समस्त शालाओं के पट खुल गए है। अतः बच्चे सबसे पहले अपने नई कक्षाओं के नये सिलेबस को अच्छी तरह से समझ कर अपने शिक्षकों से चर्चा कर लें। जिससे उन्हें शुरुआती दौर की पढ़ाई में दिक्कत नहीं आएगी।

Bacheli News : इस नये शैक्षणिक सत्र में वे पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए अन्य अतिरिक्त शालेय गतिविधियों से भी जुड़े। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि इस शालेय संस्थान के बच्चे पढ़ाई से लेकर खेल कुद तक हर क्षेत्र में अपने जिले का नाम रोशन करेगें।

Bacheli News : कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने अपने संबोधन में बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शाला प्रवेशोत्सव के प्रथम दिवस समग्र जिला प्रशासन नवप्रवेशी बच्चों का तहे दिल से स्वागत कर रहा है। उन्होंने बच्चों से अनुरोध किया कि वे वर्ष भर नियमित रूप से शाला में उपस्थिति दर्ज करें उन्होंने बच्चों के पालकों से भी बच्चों को षत प्रतिषत शाला में उपस्थिति हेतु प्रोत्साहित करने का अपील करते हुए कहा कि वे गतवर्ष 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम जिले के लिए उत्साहवर्धक थे और इस रिकॉर्ड उपलब्धि को बरकरार रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आगे भी बेहतर रणनीति अपनाई जाएगी।

 

Bacheli News : उन्होंने जिला प्रशासन की पहल ’’पढे दंतेवाड़ा लिखे दन्तेवाड़ा’’ एवं बाल मित्र योजना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन जिले को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां देने के लिए प्रतिबद्ध है। इन सभी प्रयासों का परिणाम है कि पूरे राज्य में जिले का नाम शिक्षा के क्षेत्र में रोशन हुआ है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि न्यौता भोज जैसे आयोजन में सहभागी बन कर बच्चों को एक उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल देने में योगदान दे सकते है। अंत में उन्होंने बच्चों से कहा कि वे ’’एक पौधा मां के नाम’’ के तहत अपने शाला परिसर में पौधारोपण करके इस अभियान को सार्थक बनाए।

 

Bacheli News : इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने बच्चों को समझाइश दिया कि वे पढ़ाई के शुरुआती महीनों में ही अपने-अपने विषय संबंधित शंका समाधान शिक्षकों से करना प्रारंभ कर देवें इससे उन्हें अपने अध्ययन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे प्रत्येक छात्र कों प्राथमिकता देते हुए विषयों को यथा संभव रूचिकर बनाते हुए अध्ययन कराएं। उन्होंने आगे कहा कि विगत सत्र में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के शानदार परीक्षा परिणामों ने यह साबित कर दिया कि जिले के छात्रों की प्रतिभा किसी से कम नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के व्यक्तित्व विकास हेतु पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में भी भागीदारी करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Bacheli News : उल्लेखनीय है कि शाला प्रवेशोत्सव के कार्यक्रम के तहत नवप्रवेशी बच्चों को कलेक्टर सहित अन्य आगंतुक अतिथियों ने पुष्पहार एवं मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत किया साथ ही उपस्थित सभी बच्चों को नई पुस्तकें एवं गणवेश भी प्रदाय किए गए। कार्यक्रम के अंत में शाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान शाला की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता गोस्वामी,सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और पालकगण उपस्थित थे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories