HomeChhattisgarhArang News : महानदी पुल पर मिली महिला की स्कूटी, दुपट्टा बंधा...

Arang News : महानदी पुल पर मिली महिला की स्कूटी, दुपट्टा बंधा मिलने से कूदने की आशंका…

Date:

Related stories

Arang News : आरंग। नेशनल हाईवे 53 पर बने महानदी पुल से सोमवार सुबह एक महिला के नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पुल पर खड़ी स्कूटी और रेलिंग में बंधा दुपट्टा मिला है। पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई है और महिला की तलाश नदी में की जा रही है।

Arang News : आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि स्कूटी और दुपट्टे के आधार पर महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी (27 वर्ष) के रूप में हुई है। स्वाति की शादी दो साल पहले रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी और उसका ढाई महीने का बच्चा भी है।

बताया जा रहा है कि स्वाति रक्षाबंधन मनाने मायके पारागांव आई थी। हालांकि किसी प्रत्यक्षदर्शी ने महिला को कूदते नहीं देखा, लेकिन मौके से मिले सामान के आधार पर पुलिस इस आशंका पर काम कर रही है। फिलहाल गोताखोरों की टीम नदी में महिला की तलाश में जुटी हुई है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here