Bank Strike: बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 28 से 30 सितंबर तक 3 दिन की हड़ताल, ब्रांच से जुड़े कई काम हो सकते हैं प्रभावित

Sanjay Sahu
Bank Strike

Bank Strike: नई दिल्ली। बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल के चलते खासकर बैंक शाखाओं में होने वाले कामकाज पर असर पड़ने की संभावना है। सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से हड़ताल टालने की अपील की गई थी, लेकिन यूनियनों ने फिलहाल हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है।

5 दिन के वर्किंग वीक की मांग

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की है। फिलहाल बैंक शाखाओं में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, जबकि बाकी शनिवार कार्यदिवस होते हैं। यूनियनें सभी शनिवार को छुट्टी किए जाने की मांग कर रही हैं।

लगातार 5 दिन प्रभावित हो सकती हैं ब्रांच सेवाएं

28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले 26 सितंबर को दूसरा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। ऐसे में शाखाओं की नियमित सेवाएं लगातार पांच दिनों तक प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। इसी वजह से सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सामान्य रूप से खोलने की अनुमति दी है।

इन बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है असर

Bank Strike: हड़ताल के दौरान कैश जमा या निकासी, चेक से जुड़े काम, KYC, दस्तावेज जमा करने और अन्य शाखा आधारित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। SBI समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पहले ही पूरा करने की सलाह दी है। हड़ताल का मुख्य असर बैंक शाखाओं के कामकाज पर पड़ने की संभावना है। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहने की उम्मीद है। हालांकि, हड़ताल के दौरान ATM में नकदी की उपलब्धता कुछ जगह प्रभावित हो सकती है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *