Illegal Betting Racket Rewa : सट्टे के अड्डों से परेशान महिलाएं पहुंचीं एसपी ऑफिस: विरोध करने पर सटोरिया करता है अश्लील इशारे

VIKASH KHALKHO

Illegal Betting Racket Rewa : रीवा (06 मार्च 2026): बिछिया थाना क्षेत्र के अहिरान टोला में इन दिनों सटोरिये झल्लू यादव की दहशत कायम है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के चलते यह सटोरिया बेखौफ होकर खुलेआम पर्चियों के जरिए सट्टे का कारोबार चला रहा है। मोहल्ले की महिलाओं ने जब इस अवैध गतिविधि का विरोध किया, तो सटोरिये ने न केवल उनके साथ बदसलूकी की, बल्कि अश्लील इशारे करते हुए जान से मारने की धमकियां भी दीं।

पुलिस से नहीं मिली मदद, एसपी ऑफिस पहुंचीं महिलाएं अहिरात टोला की रहने वाली पीड़िता आलेमा खातून ने आरोप लगाया कि झल्लू यादव द्वारा चलाए जा रहे इस सट्टे के खेल की जानकारी बिछिया थाने को भी है, लेकिन सटोरिये की पहुंच और सेटिंग के चलते पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। थक-हारकर पीड़िता ने अपने मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने सटोरिये के घर में संचालित सट्टे की गतिविधियों का एक वीडियो साक्ष्य भी पुलिस अधिकारियों को सौंपा है।

अश्लील इशारों से त्रस्त महिलाएं पीड़िता आलेमा खातून के अनुसार, सटोरिया सुबह और शाम के वक्त अपने घर पर ही सट्टे की पर्चियां काटता है। जब मोहल्ले की महिलाएं इसके खिलाफ आवाज उठाती हैं, तो झल्लू यादव अपनी दबंगई दिखाते हुए अश्लील इशारे करता है और उन्हें चुप कराने के लिए धमकाता है। इस स्थिति के कारण मोहल्ले की महिलाओं और बच्चों का बाहर निकलना तक दूभर हो गया है।

एएसपी ने दिए जांच के आदेश पूरे मामले पर रीवा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आरती सिंह ने कहा कि बिछिया थाना क्षेत्र की पीड़िता द्वारा शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है और बिछिया थाना प्रभारी को सटोरिये के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। स्थानीय लोगों को अब इस बात का इंतजार है कि पुलिस कब तक इस सटोरिये के नेटवर्क को ध्वस्त कर उनके मोहल्ले को इस आतंक से मुक्त कराएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *