Tuesday, April 21, 2026
38.1 C
Raipur

Head Constable Ravindra Bharti : अंबिकापुर में सरकारी जमीन पर कब्जा: शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

Head Constable Ravindra Bharti : अम्बिकापुर (06 मार्च 2026): सरगुजा संभाग में एक प्रधान आरक्षक रविन्द्र भारती का मामला सुर्खियों में है। एक तरफ उन पर विभागीय नियमों को ताक पर रखकर महीनों से ड्यूटी से नदारद रहने का आरोप है, तो दूसरी तरफ उन पर ग्राम पंचायत अजीरमा में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने का गंभीर इल्जाम लगा है। ड्यूटी से गायब रहने के कारण विभाग पहले ही उनका वेतन रोक चुका है, वहीं अब जमीन पर कब्जे की शिकायत ने मामले को और तूल दे दिया है।

ट्रांसफर के बाद भी ‘स्पेशल अटैचमेंट’ सूत्रों के अनुसार, प्रधान आरक्षक रविन्द्र भारती का तबादला हाल ही में एमसीबी जिले में किया गया था, लेकिन अपने प्रभाव का उपयोग करते हुए उन्होंने खुद को सूरजपुर पुलिस लाइन में अटैच करा लिया। विभागीय सूत्रों का कहना है कि लाइन अटैच होने के बावजूद वे पिछले एक महीने से अधिक समय से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। इस लापरवाही के चलते विभाग ने उनका वेतन भी रोक दिया है, जो पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाता है।

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप ड्यूटी से नदारद रहने के साथ-साथ अब रविन्द्र भारती पर ग्राम पंचायत अजीरमा के खसरा नंबर 74/1 स्थित लगभग दो एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करने का आरोप है। स्थानीय निवासी जितेन्द्र कुमार जायसवाल ने कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि रविन्द्र भारती अपने पद का रौब दिखाकर सरकारी जमीन को हड़प रहे हैं।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग शिकायतकर्ता ने आवेदन में छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया है कि आरोपी ग्राम अजीरमा का निवासी भी नहीं है, फिर भी वहां निर्माण कार्य जारी है। शिकायत में प्रशासन से तत्काल स्थल जांच करने, अतिक्रमण हटाने और सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करने वाले इस कर्मचारी के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

विभाग की छवि पर असर स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों का मानना है कि वर्दीधारी कर्मचारी द्वारा इस प्रकार के कृत्य करना पूरी पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुँचाता है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष जांच कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराता है या नहीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raigarh Crime : निर्दयी मां का खौफनाक चेहरा बेनकाब”, पुलिस ने सुलझाई दिल दहला देने वाली गुत्थी...

Raigarh Crime : निर्दयी मां का खौफनाक चेहरा बेनकाब”, पुलिस ने सुलझाई दिल दहला देने वाली गुत्थी...

PM Modi Nation Address | PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | PM Modi

PM Modi Nation Address | PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | PM Modi

PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | P

PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | P

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

Latest YouTube Shorts

बिलासपुर के व्यापार विहार में बड़ी कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया!  नकली चाय पत्ती और सर्फ एक्सेल...

बिलासपुर के व्यापार विहार में बड़ी कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया! नकली चाय पत्ती और सर्फ एक्सेल...

क्या आप भी बड़े चाव से पैकेट बंद चिप्स खाते हैं? सावधान!...#chips #food #foodlovers

क्या आप भी बड़े चाव से पैकेट बंद चिप्स खाते हैं? सावधान!...#chips #food #foodlovers

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

MP News: सिंगरौली में खुले में मेडिकल कचरा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर बड़ा खतरा

MP News: सिंगरौली में खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेंके...

Related Articles

Popular Categories