RAIPUR CRIME : नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी मुकेश कुमार साहू गिरफ्तार

Sanjay Sahu
RAIPUR CRIME

RAIPUR CRIME : रायपुर: थाना आजाद चौक पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मुकेश कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को एसईसीएल (SECL) में क्लर्क बताकर महिला को न केवल झांसे में लिया, बल्कि विवाह का फर्जी प्रस्ताव देकर उसकी भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया।

RAIPUR CRIME : वर्ष 2024 में प्रार्थिया को आरोपी का ऑनलाइन विवाह प्रस्ताव मिला। इस दौरान आरोपी ने महिला से नजदीकी बढ़ाकर नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में कुल ₹5,38,000** ठग लिए। जब प्रार्थिया को नौकरी नहीं मिली और आरोपी ने फोन बंद कर दिया, तब उसने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई।

RAIPUR CRIME : पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर **अपराध क्रमांक 72/25 धारा 318(4) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया। मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच, बैंक खातों की ट्रेसिंग और लोकेशन विश्लेषण से आरोपी की पहचान कर उसे जगदलपुर जिले के किलेपाल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

RAIPUR CRIME : पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। उसके कब्जे से ₹25,000 नगद और 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। आरोपी की पहचान **मुकेश कुमार साहू पिता स्व. रतिराम साहू उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम थेंगू थाना कोरबा के रूप में हुई है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी, उपनिरीक्षक लिखन सिंह वर्मा, सउनि. प्रदीप चंदेल और प्र.आर. नोहर देशमुख की अहम भूमिका रही।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *