Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शिलांग...

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शिलांग पुलिस ने बरामद किया हत्या में प्रयुक्त हथियार

0
426
Raja Raghuvanshi murder case
Raja Raghuvanshi murder case

Raja Raghuvanshi murder case : इंदौर : बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में एक बड़ा मोड़ आया है। शिलांग पुलिस ने इस मामले में हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि इसी हथियार से राजा रघुवंशी पर जानलेवा हमला किया गया था।

Raja Raghuvanshi murder case : पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आरोपी विशाल चौहान ने राजा रघुवंशी पर इसी हथियार से पहला वार किया था। जांच में यह भी पता चला है कि यह हथियार गुवाहाटी बस स्टैंड के बाहर से खरीदा गया था।

Raja Raghuvanshi murder case : हत्या को अंजाम देने के बाद, आरोपी घटना स्थल से लगभग चार किलोमीटर दूर हथियार छोड़कर भाग गए थे। शिलांग पुलिस की टीम ने लगातार जांच और पूछताछ के बाद आखिरकार इस अहम सबूत को बरामद कर लिया है, जिससे केस को और मजबूती मिलेगी।

Raja Raghuvanshi murder case : यह बरामदगी राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है, क्योंकि यह सीधे तौर पर आरोपियों को घटना से जोड़ती है। अब इस हथियार की फॉरेंसिक जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह वही हथियार है जिसका उपयोग राजा की हत्या में किया गया था। इस खुलासे के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here