Saturday, August 15, 2026
Home National Delhi G-7 summit : G-7 समिट कनाडा में: PM मोदी समेत 14 देशों...

G-7 summit : G-7 समिट कनाडा में: PM मोदी समेत 14 देशों के शीर्ष नेता होंगे शामिल, जानें कौन-कौन रहेगा मौजूद

0
125
G-7 summit
G-7 summit

G-7 summit : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की आधिकारिक यात्रा पर हैं। वर्तमान में वह साइप्रस में हैं और सोमवार शाम को कनाडा रवाना होंगे, जहां वे जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे क्रोएशिया का दौरा करेंगे। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली विदेश यात्रा मानी जा रही है, जिस पर वैश्विक स्तर पर नजर बनी हुई है।

G-7 summit : कनाडा के कानानास्किस में होने वाले जी-7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे। सम्मेलन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पहले से ही पहुंच चुके हैं।

G-7 summit : प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर 16 और 17 जून को इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान उनकी ट्रंप से भी मुलाकात होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इस बारे में विदेश मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

G-7 summit : गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के समय ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का दावा किया था और संघर्षविराम कराने का श्रेय भी लिया था, जिसे भारत ने सिरे से नकारा। भारत का स्पष्ट कहना है कि संघर्षविराम किसी भी तीसरे पक्ष के दखल के बिना हुआ है।

G-7 summit : प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान उम्मीद की जा रही है कि वे भारत का पक्ष मजबूती से रखेंगे। वे आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को भी दोहरा सकते हैं। भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि किसी भी आतंकी हमले को युद्ध की शुरुआत माना जाएगा और इसका सख्त जवाब दिया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here