Raipur Crime : रायपुर में फिर चाकूबाजी से दहशत, पहाड़ी तालाब इलाके में हिंसक झड़प, पार्षद ने पुलिस पेट्रोलिंग पर उठाए सवाल

Sanjay Sahu

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर की राजधानी एक बार फिर चाकूबाजी की घटना से दहल उठी है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पहाड़ी तालाब इलाके में रविवार रात युवकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस घटना को लेकर वार्ड पार्षद सरिता दुबे ने पुलिस पेट्रोलिंग और त्वरित कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Raipur Crime : जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच हुई। किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। एक युवक हाथ में बेल्ट लिए दौड़ता दिख रहा है, जबकि सड़क और तालाब परिसर में खून के निशान साफ नजर आ रहे हैं।

Raipur Crime : सूत्रों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत तालाब परिसर में एक युवक द्वारा बीयर पीने को लेकर हुई थी। वहां मौजूद अन्य युवकों द्वारा मना किए जाने पर कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में गाली-गलौच और मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद तालाब के पाथवे और सीढ़ियों पर खून फैल गया।

Raipur Crime : बताया जा रहा है कि यह मामला किसी दो गुटों के बीच का नहीं, बल्कि रोजाना तालाब के पास बैठने वाले युवकों के आपसी विवाद का है। चाकू से हुए हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। किसी को सीने और पेट में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक युवक के बाएं हाथ में गहरी चोट लगी है।

Raipur Crime : इस मामले में वार्ड पार्षद सरिता दुबे ने आरोप लगाया कि घटना के समय तालाब किनारे अंधेरा रहता है और वहां अक्सर नशेड़ी युवकों का जमावड़ा होता है। उन्होंने बताया कि मारपीट की सूचना डायल 112 को दी गई, लेकिन आधे घंटे तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद डीडीनगर और पुरानी बस्ती थाने से संपर्क किया गया। उनका आरोप है कि पुलिस के पहुंचने तक युवक तलवार और लाठियां लहराते हुए भाग रहे थे और घटनास्थल पर खून व जूते-चप्पल बिखरे पड़े थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *