National Executive Chairman : बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी नड्डा के बाद संभालेंगे पार्टी की कमान

0
211

National Executive Chairman : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बड़ी जिम्मेदारी के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस नियुक्ति को पार्टी के भीतर जेपी नड्डा के बाद संगठनात्मक जिम्मेदारी संभालने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी इसे बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देख रही है।नितिन नवीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नेताओं-कार्यकर्ताओं में  भी जश्न, देखें तस्वीरें | Nitin Naveen becomes National Working President  of BJP

National Executive Chairman : अपर्णा यादव ने राष्ट्रीय नियुक्ति को सराहा

इस बीच, बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन और साथ ही नवनियुक्त उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दोनों को शुभकामनाएं दीं। अपर्णा यादव ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि यह देश के युवाओं के लिए बहुत बड़ी और अहम जिम्मेदारी की भूमिका में आएंगे। उन्होंने राजनीति में युवाओं को मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरे संगठन का धन्यवाद किया।

अपर्णा यादव ने कहा कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो बोलती नहीं, करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर कुछ लोग दिशा भटकाव रख रहे हैं, उन्हें ट्रैक पर लाने के लिए एक युवा चेहरा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे बड़े पद पर नियुक्त किया गया है। यह फैसला बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लिया गया है, जहाँ नवीन जी की बहुत अच्छी और सकारात्मक भूमिका रही।Why BJP Make Nitin Nabin National Working President Know 5 Reasons Here  भाजपा ने नितिन नवीन को ही क्यों बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, 5  प्वाइंट्स में समझिए, India News in ...

National Executive Chairman : बंगाल और यूपी चुनाव पर असर की उम्मीद

अपर्णा यादव ने इस नियुक्ति को आगामी चुनावों के दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बंगाल में चुनाव आने वाला है और उसके अगले साल उत्तर प्रदेश में चुनाव आने वाला है, उस दृष्टिकोण से भी पार्टी को फायदा मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जब यूपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आए, तो राम मनोहर लोहिया सभागार में मौजूद बीजेपी के सभी लोग और कार्यकर्ता बहुत उत्साहित और उल्लासित थे। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें बीजेपी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

National Executive Chairman : नितिन नवीन का राजनीतिक परिचय

आपको बता दें कि नितिन नवीन पाँच बार के विधायक हैं। वह मौजूदा वक्त में पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और इस बार उन्होंने लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की है। नवीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री नितिन नवीन कायस्थ समुदाय से आते हैं और उनकी उम्र 45 वर्ष है। वह भाजपा नेता किशोर सिन्हा के बेटे हैं।

पार्टी की ओर से जारी औपचारिक संगठनात्मक आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि यह नियुक्ति भाजपा के संसदीय बोर्ड की तरफ से की गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here