Friday, June 12, 2026
36.8 C
Raipur

Bacheli Breaking : एनएमडीसी किरंदुल में कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग, 200 मीटर कन्वेयर बेल्ट जलकर खाक, लौह अयस्क उत्पादन हुआ प्रभावित

Bacheli Breaking : फकरे आलम खान/बचेली – बैलाडीला: दंतेवाड़ा जिले की लौह नगरी किरंदुल स्थित एनएमडीसी में सोमवार की देर रात एक भीषण हादसा हो गया। फाइन अयस्क के परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाली एन 2 कन्वेयर बेल्ट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैल गई कि बताया जा रहा है कि करीब 200 मीटर लंबी बेल्ट पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस हादसे से कंपनी के लौह अयस्क उत्पादन पर बड़ा असर पड़ा है और शुरुआती अनुमान के मुताबिक कंपनी को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है।

Bacheli Breaking : ’’आग लगने की घटना’’

Bacheli Breaking : मिली जानकारी के अनुसार 11-12 अगस्त की मध्यरात्रि करीब 12 बजे नगर पालिका वार्ड क्रमांक-12 के फाइनोर पारा के पास से गुजरने वाली एन 2 कन्वेयर में आग लगी। यह कन्वेयर स्क्रीनिंग प्लांट से 10 मिमी से कम साइज के फाइन अयस्क को ट्रांसपोर्ट करती है। आग इतनी भीषण थी कि रोलर फ्रेम, कन्वेयर स्ट्रक्चर को भी नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Bacheli Breaking : ’’दमकल की कड़ी मशक्कत’’

Bacheli Breaking : घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। लेकिन कन्वेयर बेल्ट दोनो साईड से टिन शेड से ढकी होने और बिजली केबल कनेक्शन लगा हुआहोने के कारण आग बुझाने में काफी मुश्किलें आईं। जवानों को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी, सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका।

Bacheli Breaking : संभावित कारण और जांच

Bacheli Breaking : हालांकि आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती आशंका है कि यह शॉर्ट सर्किट या बेल्ट के रगड़ से उत्पन्न घर्षण के कारण लगी हो सकती है। एनएमडीसी प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी लगते ही एनएमडीसी व सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुॅचे।

Bacheli Breaking : एनएमडीसी तीन तरह के लौह अयस्क का उत्पादन करती है लंप, सीएलओ और फाइंस। इस एन 2 कन्वेयर में स्क्रीनिंग प्लांट से फाइनस अयस्क जिसकी साइज 10एमएम से कम होती है उसका परिवहन किया जाता है। कन्वेयर बेल्ट एक ऐसी मशीन या यंत्र है जो किसी वस्तु या सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह एक चलने वाली पट्टी होती है जो रबर से बनी होती है और रोलर्स व पुली के उपर चलती है। इसे मोटर के द्वारा चलाया जाता है। एनएमडीसी में जगह-जगह पर कन्वेयर बेल्ट है, एनएमडीसी में खदान से लौह अयस्क को नीचे लाने और प्लांट तक ले जाने में इनका अहम योगदान होता है।

 

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Gariaband  Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Gariaband Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Farmers Protest: कुर्मीभौंना, पोरडा और पोरडी के सैकड़ों परिवारों पर विस्थापन का संकट, सरकार के फैसले पर टिकी नजरें

Farmers Protest: घरघोड़ा/रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुर्मीभौंना, पोरडा...

Related Articles

Popular Categories