Holi Alcohol Supply Raipur : ड्राई डे से पहले स्टॉक करने की होड़: आबकारी विभाग ने शनिवार से ही दुकानों में शुरू कर दी माल की लोडिंग

Holi Alcohol Supply Raipur : रायपुर (02 मार्च 2026): राजधानी रायपुर में होली के त्यौहार को देखते हुए आबकारी विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि त्यौहार के दौरान शहर की किसी भी दुकान में शराब की कमी न हो। इसके लिए विभाग ने बकायदा रणनीति तैयार कर सभी प्रमुख ब्रांड्स का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। विशेष रूप से शराब की निर्बाध आपूर्ति के लिए अतिरिक्त गाड़ियाँ किराए पर ली गई हैं, जो गोदामों से दुकानों तक माल पहुँचा रही हैं।

65 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री का अनुमान आबकारी विभाग के आला अधिकारियों को इस साल होली पर 65 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिक्री होने की उम्मीद है। डिमांड को देखते हुए एक सप्ताह पहले ही सभी दुकानों के सुपरवाइजरों से स्टॉक की जरूरत का डेटा मांग लिया गया था। शनिवार से ही संबंधित दुकानों में बोतलों की आवक तेज कर दी गई है। विभाग का मुख्य फोकस मध्यम दर्जे की अंग्रेजी शराब और ‘गोवा स्टैंडर्ड’ जैसे चर्चित ब्रांड्स पर है, जिनकी मांग होली पर सबसे ज्यादा रहती है।AP-Odisha team seizes 200 litres of ID liquor

बार संचालकों पर एक्स्ट्रा कोटे का दबाव सूत्रों के अनुसार, शराब की खपत बढ़ाने के लिए विभाग ने बार संचालकों को भी निर्देश दिए हैं। बार संचालकों को सामान्य दिनों की तुलना में 25 प्रतिशत अतिरिक्त स्टॉक उठाने के लिए कहा गया है। यह कदम राजस्व बढ़ाने और त्यौहार के दौरान बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

दुकानों के समय में राहत शराब प्रेमियों के लिए राहत की बात यह है कि इस बार होली से एक दिन पहले शराब दुकानों के समय में कोई कटौती नहीं की गई है। पूर्व के वर्षों में होली से एक दिन पहले शाम 5 बजे ही दुकानें बंद कर दी जाती थी, लेकिन इस बार दुकानें अपने निर्धारित समय तक खुली रहेंगी। हालांकि, होली के मुख्य दिन ‘ड्राई डे’ होने की वजह से शराब के शौकीन अभी से ही अपना व्यक्तिगत स्टॉक जमा करने में जुट गए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

ABVP से शुरू हुआ सफर, इस्तीफे पर खत्म हुई मंत्री की पारी? जानिए धर्मेंद्र प्रधान की पूरी कहानी

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रीय राजनीति...

Related Articles

Popular Categories