Monday, August 31, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: जनगणना प्रशिक्षण में नशे में पहुंचे हेडमास्टर सस्पेंड, डीईओ ने...

CG NEWS: जनगणना प्रशिक्षण में नशे में पहुंचे हेडमास्टर सस्पेंड, डीईओ ने की कार्रवाई

Bemetara CMHO:
Bemetara CMHO:

CG NEWS: जगदलपुर : जगदलपुर में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शराब के नशे में पहुंचे एक हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने कलेक्टर के निर्देश पर की है।

CG NEWS: मामला बकावंड ब्लॉक का है, जहां जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्राथमिक शाला आंवराभाटा में पदस्थ हेडमास्टर टीकम कश्यप प्रशिक्षण में नशे की हालत में पहुंचे थे।

CG NEWS: बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स के साथ दुर्व्यवहार भी किया। शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान टीकम कश्यप को दरभा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here