Birsa Munda Jayanti : क्रांति गौंड ने जबलपुर में कहा — “गर्व है इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने पर”

VIKASH KHALKHO

Birsa Munda Jayanti : जबलपुर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौंड विशेष अतिथि के रूप में जबलपुर पहुँचीं। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होकर वे अपने आप में गर्व महसूस कर रही हैं।

Birsa Munda Jayanti : क्रांति ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “सबसे पहले मैं सरकार और प्रधानमंत्री मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को इतना समय दिया, हमसे बातचीत की और आज इतने बड़े कार्यक्रम में आने का मौका दिया।” साथ ही उन्होंने राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए गए 1 करोड़ रुपये के चेक के लिए भी धन्यवाद प्रकट किया।

Birsa Munda Jayanti : वर्ल्ड कप के अनुभव साझा करते हुए क्रांति ने कहा कि भारत में आयोजित विश्व कप के दौरान उन्हें पूरे देश का समर्थन महसूस हुआ। उन्होंने बताया, “पहले वर्ल्ड कप देखने कुछ लोग ही जाया करते थे, लेकिन इस बार पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। भीड़ इतनी थी कि हर तरफ से बस एक ही आवाज आ रही थी— इंडिया… इंडिया।” उन्होंने कहा कि चूंकि वर्ल्ड कप भारत में था, इसलिए टीम का लक्ष्य था कि ट्रॉफी भारत के लिए ही जीतनी है।

युवाओं को प्रेरित करते हुए क्रांति गौंड ने कहा कि सफलता कभी भी तुरंत नहीं मिलती। “मुझे भी सफलता पाने में 4 साल लगे। जब तक आप कुछ चीजों को इग्नोर नहीं करोगे, तब तक आगे नहीं बढ़ सकते। अपने गोल पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है,” उन्होंने कहा। क्रांति ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार बल्ला पकड़ा था, उसी समय उन्होंने फैसला कर लिया था कि अपने लक्ष्य पर फोकस करना है और कभी हार नहीं माननी है।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ल्ड कप के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने अपने परिवार से कहा था कि वे तैयारी करें, क्योंकि वह वर्ल्ड कप जीतकर ही लौटेंगी। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा, “किसी को भी जल्दी हार नहीं माननी चाहिए। सफलता एक ना एक दिन ज़रूर मिलती है।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *