CG NEWS :हर्षिता टेकाम ने जीता आईएएल26, 33वां राष्ट्रीय सम्मेलन लेप्रोसी अवॉर्ड में गोल्ड मेडल

Sanjay Sahu

_पटना एम्स में 33वे द्विवार्षिक 2026आईएएल राष्ट्रीय कुष्ठ सम्मेलन में हर्षिता को मिला प्रथम स्थान

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज / फरसगांव :– एम्स पटना में आयोजित कुष्ठ रोग मुक्त भारत लक्ष्य कि ओर अग्रसर पोस्टर प्रतियोगिता में कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा के विधायक नीलकंठ टेकाम कि सुपुत्री सुश्री हर्षिता टेकाम ने पटना में 27 फरवरी से 1मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले 33वे द्विवार्षिक आईएएल राष्ट्रीय कुष्ठ सम्मेलन पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गोल्ड मेडल पाकर कोंडागांव जिले के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है l
हर्षिता ने कहा कि एम्स पटना में ये प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें मैने इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधित्व किया था जिसका मुझे मेरे माता पिता ने पूरा सहयोग किया और मेरे टीचर का भरपूर सहयोग मिला जिसका परिणाम मेरे सामने है मैं जिलेवासी प्रदेश वासियों को ये अवार्ड समर्पित करती हूं और सभी का मैं आभार व्यक्त करती हूं l
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम समेत विधानसभा एवं जिलेवासी प्रदेशवासियों ने हर्षिता को बधाई दी एवं उज्वल भविष्य कि कामना कीl

CG NEWS :_लगन और मेहनत हमेशा रंग लाती है : टेकाम

केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपनी बेटी हर्षिता टेकाम को एम्स पटना में आयोजित 33वें द्विवार्षिक आईएएल राष्ट्रीय कुष्ठ सम्मेलन की पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि “लगन और मेहनत हमेशा रंग लाती है। हर्षिता ने अपनी प्रतिभा और समर्पण से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।” यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और दर्शाती है कि निरंतर प्रयास एवं दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *