UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर टॉप किया है।

जो उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे थे, वे अब UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग ने परिणाम के साथ फाइनल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है।

कुल 958 उम्मीदवारों का हुआ चयन

इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी।

कैटेगरी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है:

  • जनरल वर्ग: 317

  • ईडब्ल्यूएस: 104

  • ओबीसी: 306

  • एससी: 158

  • एसटी: 73

टॉप-20 उम्मीदवारों की सूची

UPSC द्वारा जारी सूची के अनुसार टॉप-20 उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. अनुज अग्निहोत्री

  2. राजेश्वरी सुवे एम

  3. अकांश ढुल

  4. राघव झुनझुनवाला

  5. ईशान भटनागर

  6. जिनिया अरोड़ा

  7. ए आर राजा मोहिद्दीन

  8. पक्षल सेक्रेटरी

  9. आस्था जैन

  10. उज्ज्वल प्रियांक

  11. यशस्वी राज वर्धन

  12. अक्षित भारद्वाज

  13. अनन्या शर्मा

  14. सुरभि यादव

  15. सिमरनदीप कौर

  16. मोनिका श्रीवास्तव

  17. चितवन जैन

  18. श्रुति आर

  19. निसार दिशांत अमृतलाल

  20. रवि राज

कब हुई थी परीक्षा और इंटरव्यू

UPSC सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच किया गया था। लिखित परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू चरण 26 फरवरी 2026 को पूरा हुआ, जिसके बाद अब आयोग ने अंतिम परिणाम घोषित किया है।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर दिखाई देने वाले “UPSC CSE Final Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF फाइल खुल जाएगी।

  4. PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके परिणाम देख सकते हैं।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन अंतिम चयन सीमित उम्मीदवारों का ही हो पाता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories